scriptMousam: गुलाबीनगर में सूर्यदेव के तीखे तेवर, छूटा पसीना | Suryadev's sharp attitude in Gulabinagar | Patrika News

Mousam: गुलाबीनगर में सूर्यदेव के तीखे तेवर, छूटा पसीना

locationजयपुरPublished: Feb 27, 2021 01:47:05 pm

Submitted by:

SAVITA VYAS

फिलहाल रात के तापमान में भी बढ़ोतरी जारीबाड़मेर 36.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म

Mousam: गुलाबीनगर में सूर्यदेव के तीखे तेवर, छूटा पसीना

Mousam: गुलाबीनगर में सूर्यदेव के तीखे तेवर, छूटा पसीना

जयपुर। प्रदेश में दिन में सूर्य की तपिश तो रात को उमस लोगों को सता रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहने और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। मौसम विभाग जयपुर केंद्र के प्रभारी आरएस शर्मा ने बताया कि उत्तर भारत में रविवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस प्रभाव से एक मार्च से पुन:तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।
प्रमुख जगहों का तापमान

प्रदेश में बीती रात शुक्रवार को सबसे कम तापमान माउंटआबू का 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर का पारा 21.4 डिग्री, चूरू का 18.2 डिग्री, सीकर का 21 डिग्री, भीलवाड़ा का 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में सभी जगहों पर रात के पारे में सात डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं दिन का अधिकतम तापमान बाड़मेर का 36.6 डिग्री, फलौदी का 36.2 डिग्री, भीलवाड़ा का 34.5 डिग्री, वनस्थली का 34.9 डिग्री, चितौड़ का 35.6 डिग्री, जैसलमेर का 35.4 डिग्री, जयपुर का 34.2 डिग्री, चूरू का 36.1 डिग्री, करौली का 36.2 डिग्री, धौलपुर का 35.1 डिग्री, भरतपुर का 36.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो