इस पूरे घटनाक्रम काे लेकर आस-पास के लाेगाें से पूछताछ कर रही है। मृतक शराब का आदी ( Addicted to alcohol )था एेसे में घटना स्थल से कुछ दूर स्थित ठेका संचालक से भी जानकारी ली जा रही है। शव पडा देखकर माैके पर बडी संख्या में लाेग जमा हाे गए थे।
पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब छह बजे आगरा रोड पोल्ट्री फार्म शनि मंदिर के पास सड़क पर एक व्यक्ति का शव ( dead body )पड़ा देखकर राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान जामडोली निवासी ५५ वर्षीय नंदूराम के रूप में हुई है।

नंदूराम पोल्ट्रीफार्म के एक फार्म हाउस पर चौकीदारी ( security guard )करता है। मामले की जानकारी पुलिस ने उसके परिजनों को दे दी है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हादसा मान रही है। मृतक यहां पर स्थित शनि मंदिर में बैठता था। इससे उसे भिक्षा में कुछ रुपए भी मिल जाते थे। पुलिस मामले के सभी पहलुआें काे ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
जांच अधिकारी एएसआइ शिवशंकर ने बताया कि मृतक के सिर व शरीर पर गहरी चोट के निशान मिले है। सड़क पर रगड के निशान भी मिले है। नंदूराम शराब पीने का आदी था। मौके पर मिले आलामात फिलहाल सड़क दुर्घटना की ओर इंगित कर रहे है। मामले की छानबीन के बाद ही पता चल पाएगा कि यह हत्या ( murder ) है या हादसा। मृतक रात काे चाैकीदारी का काम करता था आैर दिन में शनि मंदिर के पास बैठकर भीख मांग लेता था। घटना स्थल पर कुछ वाहन के टायराें के निशान भी मिले है। शव सडक के पास ही पडा था।