script‘स्वामी विवेकानंद के आदर्श अपनाएं युवा’ | 'Swami Vivekananda's Ideals Follow Youth' | Patrika News

‘स्वामी विवेकानंद के आदर्श अपनाएं युवा’

locationजयपुरPublished: Feb 24, 2020 05:19:35 pm

Submitted by:

Rajkumar Sharma

महिला महाविद्यालय के सभागार में आयोजित विवेकानंद गौरव सम्मान 2020 में प्रदेशभर की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

'स्वामी विवेकानंद के आदर्श अपनाएं युवा'

‘स्वामी विवेकानंद के आदर्श अपनाएं युवा’

जयपुर. युवा संस्कृति एवं राजस्थान युवा छात्र संस्था की ओर से रविवार को गांधी सर्किल स्थित महिला महाविद्यालय में सम्मान समारोह हुआ।
सचिव महेंद्र शर्मा ने बताया कि संगठन की ओर से एक माह तक आयोजित किए स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह के समापन के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति गोवर्धन बरधार ने युवाओं से भारतीय संस्कृति के मूल्यों तथा स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजऋषि भर्तृहरि मत्स्य विवि., अलवर के कुलपति प्रोफेसर जे.पी. यादव ने की। अति विशिष्ट अतिथि राजस्थान रोडवेज के प्रबंध निदेशक नवीन जैन थे। कला, चिकित्सा, कृषि व बैंकिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों की ४७ प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इनमें गायन के क्षेत्र में लोक गायक अनवर खां, समाज सेवा में दौलत राम माल्या तथा होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. रवींद्र कुंतल को विवेकानंद गौरव सम्मान २०२० से सम्मानित किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो