scriptएजेंसी निर्धारित होने के बाद निकलेगी विज्ञप्ति फिर जारी होगा सिलेबस | Syllabus will be released again after the agency is determined | Patrika News

एजेंसी निर्धारित होने के बाद निकलेगी विज्ञप्ति फिर जारी होगा सिलेबस

locationजयपुरPublished: Oct 09, 2021 09:24:38 pm

Submitted by:

Vijay Sharma

कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती : तीन लाख बेरोजगारों को इंतजार

जयपुर। सरकार ने भले ही स्थाई कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती की घोषणा कर दी है। लेकिन भर्ती प्रक्रिया अभी तक आगे नहीं बढ़ पा रही है। इसको लेकर अभ्यर्थियों की ओर से सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया है। अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा का सिलेबस जारी करने की मांग कर रहे हैं।
लेकिन वर्तमान स्थिति की बात करें तो अभी तक परीक्षा की एजेंसी निर्धारित नहीं की गई है। एजेंसी निर्धारित होने के बाद परीक्षा की विज्ञप्ति जारी की जाएगी। इसके बाद सिलेबस जारी होगा। शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने अगस्त में घोषणा कर सात दिन में सिलेबस जारी करने की बात कही थी। प्रदेश में करीब तीन लाख अभ्यर्थी कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। पिछले दो दिन से ट्विटर पर सिलेबस जारी करने की मांग की जा रही है। भाजपा नेताओं की ओर से अभ्यर्थियों के समर्थन में ट्वीट किए जा रहे हैं।
स्थाई करने के लिए चला था आंदोलन
सरकार ने अस्थाई कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती की घोषणा की थी। इसके बाद प्रदेश में तीन लाख अभ्यर्थियों का विरोध शुरू हो गया था। बेरोजगारों ने आंदोलन शुरू किया और यूपी में जाकर प्रियंका गांधी को इस मामले से अवगत कराया। इसके बाद सरकार ने स्थाई कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती करने की घोषणा की।
संघर्ष के बाद कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती स्थाई हुई है। अब तीन लाख बेरोजगारों को सिलेबस का इंतजार है। सरकार को जल्द से जल्द भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर विज्ञप्ति जारी करवानी चाहिए।
उपेन यादव, प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ

कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती की घोषणा के दो महीने बाद भी अभी तक भर्ती की विज्ञप्ति और सिलेबस जारी नहीं हुआ है। राज्य शिक्षामंत्री बार-बार बयान देते हैं। इन बयानों के बावजूद भी अभी तक विज्ञप्ति और सिलेबस जारी नहीं हुआ।
दीया कुमारी, सांसद
कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती प्रक्रिया की तैयारी चल रही है। इसके लिए एजेंसी निर्धारित की जा रही है। इसके बाद विज्ञप्ति जारी की जाएगी। फिर सिलेबस जारी किया जाएगा।
गोविंद सिंह डोटासरा, शिक्षा राज्यमंत्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो