scriptTake strict action in the case of stripping a woman: Ashok Gehlot | महिला को निर्वस्त्र घुमाने का मामलाः मुख्यमंत्री गहलोत ने सख्त से सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश | Patrika News

महिला को निर्वस्त्र घुमाने का मामलाः मुख्यमंत्री गहलोत ने सख्त से सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

locationजयपुरPublished: Sep 02, 2023 12:36:31 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतापगढ़ जिले के धरियावद थाना क्षेत्र में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

ashok_gehlot_2.jpg
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतापगढ़ जिले के धरियावद थाना क्षेत्र में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
घटना के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर कहा कि प्रतापगढ़ जिले में पीहर और ससुराल पक्ष के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक महिला को निर्वस्त्र करने का एक वीडियो सामने आया है। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) एम एन दिनेश को मौके पर भेजने एवं इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.