scriptतंजानिया में विश्व धरोहर पर गिरेगी बिजली! | tanzania | Patrika News

तंजानिया में विश्व धरोहर पर गिरेगी बिजली!

locationजयपुरPublished: Jul 29, 2019 02:14:41 pm

Submitted by:

Kiran Kaur

सेलस गेम रिजर्व दक्षिणी तंजानिया में एक संरक्षित क्षेत्र है। यह 50,000 किमी के कुल क्षेत्र को कवर करता है और इसमें अतिरिक्त बफर जोन भी हैं।

tanzania

तंजानिया में विश्व धरोहर पर गिरेगी बिजली!

तंजानिया के राष्ट्रपति ने देश के सबसे बड़े वन्यजीव संरक्षित क्षेत्र में एक बड़ी पनबिजली बांध परियोजना (हाइड्रोइलेक्ट्रिक डेम प्रोजेक्ट) के निर्माण कार्य की शुरुआत कर इसे ‘आर्थिक मुक्ति’ की शुरुआत कहा है। लेकिन वन्यजीव क्षेत्र सेलस गेम रिजर्व के संरक्षण समूह ने स्टिगलर्स गॉर्ज प्रोजेक्ट पर निराशा व्यक्त की है। यह क्षेत्र अफ्रीका का सबसे बड़ा वन्य जीव संरक्षित क्षेत्र है इसलिए योजना पर कई संस्थाओं ने विरोध जताना शुरू कर दिया है।
यूनेस्को की धरोहर है रिजर्व : सेलस गेम रिजर्व दक्षिणी तंजानिया में एक संरक्षित क्षेत्र है। यह 50,000 किमी के कुल क्षेत्र को कवर करता है और इसमें अतिरिक्त बफर जोन भी हैं। वर्ष 1982 में वन्यजीव विविधता व आबाधित प्रकृति होने के कारण इसे यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित किया गया था। इस रिजर्व में विशिष्ट वन्यजीव निवास करते हैं जैसे कि अफ्रीकन बुश एलिफेंट, काले गैंडे, दरियाई घोड़े, शेर, पूर्वी अफ्रीकी जंगली श्वान, केप बफेलो, मसाई जिराफ, मैदानी जेबरा और मगरमच्छ। रिजर्व के भीतर स्थायी मानवीय आवास बनाने की अनुमति नहीं है। यहां पर सभी प्रकार के मानवीय प्रवेश और निकासी तंजानिया के प्राकृतिक संसाधन व पर्यटन मंत्रालय के वन्यजीव प्रभाग द्वारा ही नियंत्रित किए जाते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बिजली परियोजना, रिजर्व को बड़ा नुकसान पहुंचाएगी।
विश्व धरोहर समिति को चिंता : तंजानिया में निर्माणाधीन स्टिगलर्स का गॉर्ज हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर स्टेशन (एसजीएचपीएस) या रूफीजी हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर स्टेशन 2,115 मेगावॉट वाला जलविद्युत बांध है। इस पावर स्टेशन से सालाना 5,920 गीगा वॉट बिजली उत्पादित होने की उम्मीद है। पावर स्टेशन रूफीजी नदी के पार, स्टेलगर्ल गॉर्ज में, सेलस गेम रिजर्व क्षेत्र में दार एस सलाम के दक्षिण-पश्चिम में स्थित होगा। तंजानिया सरकार 1960 के दशक से इस पावर स्टेशन को बनाने पर विचार कर रही है और एक बार पूरी तरह से विकसित होने पर यह तंजानिया का सबसे बड़ा बिजली स्टेशन होगा। लेकिन विश्व धरोहर समिति, तंजानिया के इस फैसले से चिंता में आ गई है और उसने सेलर गेम रिजर्व को खतरे का सामना कर रहीं विश्व धरोहरों की सूची में डाल दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो