scriptAaj Ka Tarot Rashifal 14 January 2021 मेष—सिंह को मिलेगी आर्थिक मजबूती, 5 राशियों का भाग्य प्रबल | Tarot Horoscope Today 14 January 2021 Tarot Horoscope 14 January 2021 | Patrika News

Aaj Ka Tarot Rashifal 14 January 2021 मेष—सिंह को मिलेगी आर्थिक मजबूती, 5 राशियों का भाग्य प्रबल

locationजयपुरPublished: Jan 14, 2021 09:30:07 am

Submitted by:

deepak deewan

Tarot Tips Today 14 January 2021 Thursday Tarot Horoscope 14 January Tarot Rashifal Guruwar Ka Tarot Rashifal Daily Rashifal For Thursday 14 January आज 14 जनवरी 2021 और गुरूवार का दिन है। आज मकर संक्रांति है तथा सूर्य के उत्तरायण का दिन भी है। टैरो कार्ड रीडर दिनेश के शर्मा बताते हैं कि टैरो कार्ड के अनुसार आज 12 में से 5 राशियों का भाग्य बहुत प्रबल है। मेष और सिंह राशिवालों को आज आर्थिक मजबूती मिल सकती है।

Tarot Horoscope Today 14 January 2021

Tarot Horoscope Today 14 January 2021

जयपुर. आज 14 जनवरी 2021 और गुरूवार का दिन है। आज मकर संक्रांति है तथा सूर्य के उत्तरायण का दिन भी है। टैरो कार्ड रीडर दिनेश के शर्मा बताते हैं कि टैरा कार्ड के अनुसार आज 12 में से 5 राशियों का भाग्य बहुत प्रबल है। मेष और सिंह राशिवालों को आज आर्थिक मजबूती मिल सकती है।
मेष राशि
टैरो कार्ड्स के मुताबिक आज धन लाभ के मौके मिलेंगे। बिजनेस में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। लाइफ पार्टनर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। लवमेट के साथ संबंध मजबूत होंगे।
वृष राशि
आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा। ऑफिस में हंसी—खुशी का माहौल बना रहेगा। कार्ड्स के मुताबिक लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलता रहेगा. लवमेट के साथ कहीं घूमने जायेंगे।
मिथुन राशि
नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है. व्यापार—व्यवसाय में धन लाभ का योग बन रहा है। ऑफिस में आज काम ज्यादा हो सकता है। लवमेट से मुलाकात हो सकती है। दांपत्य जीवन की कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
कर्क राशि
आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। ऑफिस में आपका दिन सामान्य रहेगा। लवमेट के साथ बात करने से गलतफहमी दूर होंगी। आज लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।
सिंह राशि
आज मेहनत का फल मिलेगा हालांकि बिजनेस में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। धन लाभ के अवसर आएंगे। ऑफिस में कोई मनपसंद काम मिल सकता है। लवमेट के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। लाइफ पार्टनर के साथ किसी ट्रिप पर भी जा सकते हैं।
कन्या राशि
आर्थिक रूप से वृद्धि होगी पर रोग व चोट से बचें। बिजनेस के लिहाज से आपका दिन फायदेमंद रहेगा। ऑफिस के रूके हुये काम पूरे होने पर खुशी का अनुभव होगा। प्रेम संबंध में नई खुशियों का संचार होगा। लाइफ पार्टनर से सपोर्ट मिलेगा।
तुला राशि
बिजनेस में कुछ अच्छे मौके आपके हाथ लग सकते हैं। पुश्तैनी व्यापार—व्यवसाय में आपकी प्रगति के नये अवसर आयेंगे। ऑफिस में आपको अपने काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। आज प्रेम संबंधों में रुचि ज्यादा लेंगे। वैवाहिक जीवन में आपका दिन मिला-जुला रहेगा।
वृश्चिक राशि
आज धन लाभ हो सकता है। बिजनेस और नौकरी में कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। । लवमेट कोई इच्छा पूरी कर सकते हैं। दांपत्य संबंध खुशनुमा बने रहेंगे। विपरीत लिंगी आज आपसे दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं।
धनु राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप लोगों का कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। बिजनेस में आपको एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। ऑफिस में आपका दिन बेहतरीन रहेगा। लवमेट से रिश्ते मजबूत होंगे। लाइफ पार्टनर आज आपके लिए सहयोगी साबित होगा। इससे परेशानी का हल निकलेगा।
मकर राशि
बिजनेस के काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। ऑफिस में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। लवमेट का साथ और प्यार मिलने से आप खुश रहेंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग और प्रेम मिलेगा। पार्टनर से आर्थिक सहायता भी मिल सकती है।
कुंभ राशि
आपका दिन हर तरह से फेवरेबल रहेगा। आज के दिन बिजनेस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से आपको लाभ होगा। साथ ही लवमेट से सुख की प्राप्ति होगी। लाइफ पार्टनर से रोमांस का मौका मिल सकता है।
मीन राशि
आज धन की प्राप्ति होगी। बिजनेस में आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आत्मविश्वास बनाए रखना होगा। ऑफिस में कोई काम पूरा होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आज लवमेट का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। लाइफ पार्टनर की राय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

ट्रेंडिंग वीडियो