scriptAaj Ka Tarot Rashifal 21 January 2021 टैरो कार्ड्स के मुताबिक इन 7 राशियों के लिए अच्छा रहेगा गुरुवार | Tarot Horoscope Today 21 January 2021 Daily Tarot Horoscope For 21 Jan | Patrika News

Aaj Ka Tarot Rashifal 21 January 2021 टैरो कार्ड्स के मुताबिक इन 7 राशियों के लिए अच्छा रहेगा गुरुवार

locationजयपुरPublished: Jan 21, 2021 08:14:45 am

Submitted by:

deepak deewan

21 January 2021 Tarot Rashifal 21 January 2021 Tarot Horoscope Thursday Tarot Horoscope, 21 January Tarot Horoscope Aaj Ka Tarot Rashifal Daily Rashifal For Guruwar Guruwar Ka Rashifal
 
 

Tarot Horoscope Today 21 January 2021 Daily Tarot Horoscope For 21 Jan

Tarot Horoscope Today 21 January 2021 Daily Tarot Horoscope For 21 Jan

जयपुर. गुरुवार यानि 21 जनवरी को टैरो कार्ड्स के मुताबिक 12 में से 7 राशि के लोगों का दिन अच्छा बीतने की उम्मीद है। टैरो कार्ड रीडर दिनेश के शर्मा बताते हैं कि कार्ड्स के अनुसार जाब और बिजनेस में तरक्की के साथ ही इन लोगों की पर्सनल और लव लाइफ भी अच्छी रहेगी।
मेष राशि
धन लाभ का योग है। बिजनेस में आर्थिक स्थिति में जबर्दस्त सुधार हो सकता है। ऑफिस में आज काम कुछ कम हो सकता है पर आपको लापरवाही से बचना होगा। लवमेट से ज्यादा लगाव महसूस हो सकता है। लाइफ पार्टनर की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
वृष राशि
आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। व्यापार-व्यवसाय के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में कोई मनपसंद काम मिल सकता है। लवमेट के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। लाइफ पार्टनर के साथ किसी ट्रिप पर भी जा सकते हैं।
मिथुन राशि
आज आर्थिक रूप से दिन अच्छा होगा। बिजनेस और नौकरी में आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। लवमेट या लाइफ पार्टनर को कोई उपहार दे सकते हैं जिससे दांपत्य संबंध खुशनुमा बने रहेंगे। विपरीत लिंगी आज आपसे दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं।
कर्क राशि
स्वास्थ्य के लिए परेशानियां बढ़ सकती हैं. बिजनेस में कुछ अच्छे मौके प्राप्त हो सकते हैं। ऑफिस में आपको अपने काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। आज लवमेट या लाइफ पार्टनर की कोई इच्छा पूरी कर सकते हैं. परिवार के लिहाज से आपका दिन मिलाजुला रहेगा।
सिंह राशि
आर्थिक रूप से दिन सामान्य बना रहेगा। बिजनेस में आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा। नौकरी में अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। लवमेट के के प्रति रुचि ज्यादा लेंगे। उनके साथ कहीं घूमने जायेंगे। लाइफ पार्टनर का सपोर्ट बना रहेगा जिससे अच्छा महसूस होगा।
कन्या राशि
बिजनेस में आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में हंसी-खुशी से काम करने का माहौल बना रहेगा पर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। लाइफ पार्टनर को कोई अच्छा सा गिफ्ट दे सकते हैं जिससे संबंध मजबूत होंगे। लवमेट से मुलाकात का मौका मिल सकता है।
तुला राशि
आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ बना रहेगा। ऑफिस में आपका दिन अच्छा रहेगा। लवमेट के साथ बनी गलतफहमी दूर होंगी। आज लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।
वृश्चिक राशि
आर्थिक रूप से खासी वृद्धि होगी। बिजनेस में आपकी प्रगति के नये अवसर आयेंगे। ऑफिस के रूके हुये काम पूरे होने पर खुशी का अनुभव होगा पर अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाना होगी। लव लाइफ में नई खुशियों का संचार होगा। लाइफ पार्टनर से पूरा सपोर्ट मिलेगा।
धनु राशि
कारोबारी यात्रा लाभदायक हो सकती है। ऑफिस में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग और प्रेम मिलेगा। पार्टनर से आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। लवमेट का साथ और प्यार मिलने से आप खुश रहेंगे।
मकर राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। कोई पारिवारिक परेशानी का हल निकलेगा। बिजनेस या ऑफिस में आपका दिन बेहतरीन रहेगा। लाइफ पार्टनर से रिश्ते मजबूत होंगे। लवमेट आज आपके लिए सहयोगी साबित होगा।
कुंभ राशि
आज धन-संपत्ति प्राप्त होगी। बिजनेस में आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में कोई काम पूरा होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आज लाइफ पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। लवमेट की राय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, अनदेखी न करें।
मीन राशि
बिजनेस में दिन हर तरह से फेवरेबल रहेगा। नौकरी में कामकाज पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से आपको लाभ होगा। सेहत संबंधी परेशानियां गुरुवार को बढ़ सकती है। लवमेट से सुख की प्राप्ति होगी। लाइफ पार्टनर से रोमांस का मौका मिल सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो