जयपुरPublished: Nov 02, 2021 01:23:50 pm
Nakul Devarshi
'टीम वसुंधरा राजे राजस्थान' फिर चर्चा में, सुन्दर कांड पाठ और विशेष यज्ञ के लिए जुटे समर्थक, जयपुर के सांगानेर में हुआ अनुष्ठान, निहारिका राजे के स्वास्थ्य लाभ और लम्बी उम्र की कामना
जयपुर।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की पुत्रवधू व सांसद दुष्यंत सिंह की पत्नी निहारिका सिंह के जल्द स्वस्थ होने और लंबी उम्र की कामना को लेकर प्रदेश भर में विभिन्न आयोजनों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सोमवार को राजधानी जयपुर में सुंदर कांड पाठ और यज्ञ में आहुतियों के ज़रिये निहारिका राजे के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।