जयपुर

तीज लहरियां उत्सव दिखेगा सांस्कृति रंग

उद्योग विभाग आयोजन की तैयारी में जुटा

जयपुरJul 09, 2019 / 07:09 pm

hanuman galwa

teej festiwal

उद्योग विभाग की ओर से जुलाई के अंतिम सप्ताह में तीज लहरियां उत्सव आयोजित किया जाएगा।
उद्योग आयुक्त डॉ. कृष्णा कांत पाठक ने बताया कि महिलाओं के प्रमुख त्यौहार सिंजारा को विषेष बनाने के लिए तीज लहरियां पांच दिवसीय उत्सव में परंपरागत से लेकर आधुनिकतम डिजाइन के लहरियां और अन्य परिधान आदि इस उत्सव में उपलब्ध कराए जाएंगे।
आयुक्त डॉ. पाठक ने बताया कि हस्तषिल्प के क्षेत्र में काम कर रहे हस्तशिल्पियों की ओर से इस पांच दिवसीय तीज सिंजारा उत्सव में लहरियां के विविध रूप समुंद लहरिया, इंदुधनुष लहरिया, फागुनिया, मौठड़ा (क्रॉस लहरिया) लहरिया दुपट्टा, लहरिया चूंदड़ी के साथ ही तरह तरह की ओढ़नियां प्रदर्शित भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि उद्योग विभाग द्वारा परंपरागत कार्यों के साथ ही हस्तशिल्प और हस्तशिल्पियों के संरक्षण व संवद्र्धन के साथ ही सीधे आम आदमी से जुड़ाव के लिए तीज लहरियां उत्सव का आयोजन किया गया है। इस उत्सव में महिलाओं को सभी रेंज के लहरियां व अन्य उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध होगी। उल्लेखनीय है कि लहरियां उत्पादकों और जयपुरवासियों में सीधा संवाद स्थापित करने के लिए उद्योग विभाग की ओर से इस तरह का पहली बार आयोजन किया जा रहा है।

Home / Jaipur / तीज लहरियां उत्सव दिखेगा सांस्कृति रंग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.