वो दो लाख मांगते, ये गंदी नीयत से छूता विद्याधर नगर थाना इलाके में एक महिला ने ससुराल वालों पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसे हर दिन दहेज के लिए परेशान किया जाता है। गौणा होने के बाद जैसे ही वो ससुराल पहुंची तभी से उससे दहेज के नाम पर डिमांड की जाने लगी। उससे दो लाख रुपए मांगे गए। कहा गया कि पीहर वालों ने रकम नहीं दो वो उसे आग के हवाले कर देंगे। पीडि़ता ने बताया कि देवर भी आए दिन उससे छेड़छाड़ करता है। जब भी वह कमरे में अकेली होती है तो उससे गंदी हरकत करने लगता है। कभी अश्लील इशारे करता है तो कभी गलत तरीके से छूता है। मना करने पर धमकाता है।