scriptगुलाबीनगर में नवंबर की शुरुआत में पड़ी सर्दी, जानें कितना लुढ़का पारा | Temparature of Jaipur dropped in starting of November | Patrika News

गुलाबीनगर में नवंबर की शुरुआत में पड़ी सर्दी, जानें कितना लुढ़का पारा

locationजयपुरPublished: Nov 06, 2020 03:32:46 pm

Submitted by:

SAVITA VYAS

उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं का असर बरकरार

गुलाबीनगर में नवंबर की शुरुआत में पड़ी सर्दी, जानें कितना लुढ़का पारा

गुलाबीनगर में नवंबर की शुरुआत में पड़ी सर्दी, जानें कितना लुढ़का पारा

उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं का असर बरकरार

राजधानी जयपुर का तापमान रहा 14.5 डिग्री दर्ज

जयपुर। उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं के प्रभाव के चलते राजधानी जयपुर सहित प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी होने के साथ ही सुबह और शाम को हल्की सर्दी पडऩा भी शुरू हो चुकी है। बीते साल की बात की जाए तो राजधानी जयपुर में इस समयावधि में तापमान अधिक रहा था। गुरुवार को राजधानी अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पिछले साल नवंबर के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री रहा था। अब मौसम में ठंडक का एहसास होने के साथ तेज धूप में भी कमी महसूस हो रही है।
फसलों के लिए साबित होगी फायदेमंद
सर्दी का असर ज्यादा दिन तक रहने पर किसानों को गेहूं और चना की बुवाई के लिए अनूकूल तापमान मिलने से उन्हें फसलों में फायदा होगा। तापमान में आई गिरावट का असर स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। सर्दी-जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या अचानक बढऩे लगी है। इसका असर अस्पतालों में भी दिखने लगा है।
प्रमुख जगहों का तापमान

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 9 नवंबर तक राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रह सकता है। आज सुबह राजधानी जयपुर का मौसम साफ रहा। वहीं बीती रात गुरुवार का प्रदेश में सबसे कम तापमान भीलवाड़ा का 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। कोटा का तापमा 12.5 डिग्री, पिलानी का 11.6 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ का 10.3 डिग्री, चूरू का 10 डिग्री, अजमेर का 13.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान चूरू का 35, पिलानी का 34.6, कोटा का 34.2, श्रीगंगानगर का 34.9, वनस्थली का 33.1 तापमान दर्ज किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो