scriptMousam: बदल रहा मौसम का मिजाज, तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर | Temparature of Rajasthan is changing daily | Patrika News

Mousam: बदल रहा मौसम का मिजाज, तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर

locationजयपुरPublished: Oct 13, 2020 06:33:15 pm

Submitted by:

SAVITA VYAS

बाड़मेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर और चुरू में अब भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पास

Mousam: बदल रहा मौसम का मिजाज, तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर

Mousam: बदल रहा मौसम का मिजाज, तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर

जयपुर। मानसून की विदाई के बाद मौसम का भी मिजाज बदलने लगा है। हवाओं का रुख बदलना शुरू होने के साथ ही मौसम भी बदल रहा है। इसके कारण अब सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है, लेकिन दिन में तीखी धूप से गर्मी अभी भी आमजन को परेशान कर रही है। कुछेक जगहों पर दिन रात के तापमान की बात की जाए तो इसमें 20 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर देखने को मिल रहा है।
यहां का तापमान अब भी अधिक

बीते एक महीने की बात की जाए तो प्रदेश में बाड़मेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर और चूरू में पारा 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे है। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ज्यादा रहने से दिन में अभी भी पंखे, कूलर, एसी चल रहे हैं। इसके अलावा कोटा, चूरू में सामान्य से 4 डिग्री नीचे न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा रहा है। न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट चूरू में 4.5 और कोटा में 4.1 डिग्री सेल्सियस रही। जबकि फलौदी में न्यूनतम तापमान सामान्य से 7.9 डिग्री अधिक यानि 28.8 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।
दिन का तापमान 35 से ऊपर

प्रदेश के कई जिलों में अभी भी दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा है। अजमेर का अधिकतम तापमान 36.4, न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। जयपुर का अधिकतम तापमान 35.8, न्यूनतम तापमान 20.3, कोटा का अधिकतम तापमान 36.5, न्यूनतम तापमान 20.0, बाड़मेर का अधिकतम तापवमान 40.6, न्यूनतम तापमान 22.6, बीकानेर का अधिकतम तापमान 39.2 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सर्द हवाएं चलने से बढ़ेगी सर्दी

मौसम विभाग के मुताबिक अक्टूबर की शुरुआत से नवंबर मध्य तक पश्चिम से तेज हवाएं चलनी शुरू हो जाती है। ये जब उत्तरी व पूर्वी भारत की तरफ जाती है तो वहां बर्फबारी होती है। इसके बाद उत्तरी व पूर्वी हवाएं चलती हैं, जो ठंडक लेकर राजस्थान की तरफ आती है। इसके बाद तापमान में गिरावट का दौर तेजी से होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो