scriptयहां दिखा तूफान महा का असर, बारिश के बाद अचानक गिरा पारा, रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन | Temperature Falls in Jaipur Due to Cyclone Maha Effect, rajasthan rain | Patrika News

यहां दिखा तूफान महा का असर, बारिश के बाद अचानक गिरा पारा, रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन

locationजयपुरPublished: Nov 08, 2019 08:05:48 am

Submitted by:

dinesh

अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान ‘महा‘ ( Cyclone Maha ) का असर गुरुवार को राजधानी जयपुर में भी नजर आया। शहर के कई इलाकों में सुबह-शाम बारिश हुई। सुबह 6 बजे अचानक तेज हवा के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आंधी और बारिश की चेतावनी दी है…

meerut
जयपुर। अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान ‘महा‘ ( Cyclone Maha ) का असर गुरुवार को राजधानी जयपुर में भी नजर आया। शहर के कई इलाकों में सुबह-शाम बारिश हुई। सुबह 6 बजे अचानक तेज हवा के साथ बारिश हुई। शहर के परकोटा, दिल्ली रोड, वैशाली नगर, मालवीय नगर, टोंक रोड पर बारिश हुई। हवा 35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली। शाम को फिर कुछ इलाकों में बारिश हुई। ठंडी हवा चलने से शहर के तापमान में भी गिरावट हुई। गुरुवार को रात और दिन के पारे में ज्यादा अंतर नहीं आया। रात का पारा जहां 19 डिग्री रहा, वहीं शाम को पांच बजे शहर का तापमान 23 डिग्री पर रहा। लोगों को ठंड का अहसास हुआ। इधर, बारिश के बाद तापमान गिरने से गुरुवार को सीजन को सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आंधी और बारिश की चेतावनी दी है।
सुबह आठ बजे से ही तापमान में उतार-चढ़ाव रहा। आठ बजे पारा जहां 20 डिग्री रहा। वहीं 11 बजे 22 डिग्री पर आ गया। ढाई बजे तापमान 26 डिग्री पर आ गया। अधिकतम पारा 26.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद शाम होते ही फिर पारे में गिरावट होने लगी। शाम पांच बजे पारा 23 डिग्री पर आ गया। इसके बाद आठ बजे पारा तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया।
पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बढ़ी ठंड
उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में गुरुवार को बर्फबारी का असर देश के मैदानी इलाकों में दिखाई दिया। पंजाब से लेकर दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हुई। इससे एक तरफ जहां प्रदूषण से राहत मिली है, वहीं ठंड भी बढ़ गई। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह तक देश के कई हिस्सोंं में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक कमी की संभावना जताई है। गुरुवार तडक़े राजस्थान में कहीं ओले तो कहीं बारिश हुई। जयपुर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा में हल्की बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई। इधर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, कोंकण-गोवा, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना और कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो