scriptमौसम हुआ सामान्य, बदल गया स्कूलों का टाइम, अब अपने निर्धारित समय पर जाएंगे बच्चे | Temperature increased jaipur collector order 1st feb school time chang | Patrika News

मौसम हुआ सामान्य, बदल गया स्कूलों का टाइम, अब अपने निर्धारित समय पर जाएंगे बच्चे

locationजयपुरPublished: Jan 31, 2020 04:20:21 pm

जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जोगाराम ने दिए आदेश, 01 फरवरी से अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे स्कूल

jaipur

मौसम हुआ सामान्य, बदल गया स्कूलों का टाइम, अब अपने निर्धारित समय पर जाएंगे बच्चे

जयपुर। प्रदेश में शीतलहर कम होने के चलते स्कूलों के समय में एक बार फिर परिवर्तन कर दिया गया है। अब सभी स्कूलें वापस से अपने निर्धारित समय पर संचालित की जाएगी। जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जोगाराम ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश निकाल दिए। जिसके अनुसार सभी स्कूल अपने निर्धारित समय पर खुले।
जयपुर जिला कलक्टर के आदेशानुसार मौसम की अनुकूलता को देखते हुए शनिवार 01 फरवरी से सभी स्कूल अपने निर्धारित समय पर संचालित की जाएगी। गौरतलब है कि इस बार तेज सर्दी के चलते दो बार कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में छुट्टियां घेाषित की गई थी। इसके बाद सभी स्कूलों का समय प्रात: 9 से दोपहर 2 बजे तक का किया गया था।
पिछले दस दिनों से जयपुर में मौसम सामान्य बना हुआ है। सर्दी का अहसास सुबह और रात को ही हो रहा है। दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच चुका है। वहीं रात का पारा 13 डिग्री तक आने लगा है। अभी मौसम विभाग की ओर से आगामी तीन दिनों तक कोई चेतावनी भी नहीं दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो