Rajasthan Weather: तापमान बढ़ा, खेतों से सड़कों तक पहुंचने लगी यह आंख की किरकिरी, चले संभलकर
जयपुरPublished: Feb 11, 2023 12:25:34 pm
फसलों पर मोयला, चेपा या एफिड कीट का खतरा मंडराने लगा है। इससे किसान तो चिंतित हैं ही, राहगीर भी परेशान हैं। मौसम में बदलाव के चलते चेपा मच्छर का प्रकोप अधिक है।
तापमान में आए बदलाव के साथ लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। दिन में धूप काटने लगी है वहीं सुबह शाम ठंड का असर जरूर है। इस बीच, तापमान बढ़ने के साथ ही मोयला, चेपा या एफिड का भी प्रकोप बढ़ गया है। दुपहिया वाहन सवारों व राहगीरों को भी चलने में परेशानी आ रही है। पूरे दिन लोग आंखों से मच्छर निकालते नजर आते हैं। माैसम विभाग के अनुसार मौसम साफ हाेने और तापमान बढ़ने से धीरे-धीरे मार्च तक चेपा मच्छर का प्रकाेप बढ़ता जाएगा।