scriptविंड पैटर्न बदलने पर गर्मी फिर पकड़ेगी रफ्तार, दिन के तापमान में इतने डिग्री तक बढ़ोतरी होने का अंदेशा | temperature to increase in Rajasthan: meteorological dept | Patrika News

विंड पैटर्न बदलने पर गर्मी फिर पकड़ेगी रफ्तार, दिन के तापमान में इतने डिग्री तक बढ़ोतरी होने का अंदेशा

locationजयपुरPublished: Apr 01, 2019 12:46:19 pm

Submitted by:

Nidhi Mishra

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

temperature to increase in Rajasthan: meteorological dept

temperature to increase in Rajasthan: meteorological dept

जयपुर। बीते चौबीस घंटे में बादलों की रही आवाजाही और अपर एयर सायसर तंत्र सक्रिय होने से आंशिक रूप से नर्म हुए गर्मी के तेवर फिर से तीखे होने वाले हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण पूर्वी हवाएं चलने पर बीते चौबीस घंटे में गर्मी की तीखी चुभन से आंशिक राहत मिली है लेकिन अब पश्चिमी हवाएं प्रदेश में चलने वाली है, जिसके असर से अगले एक दो दिन में फिर आसमान से बरसती आग प्रदेशवासियों को परेशान करेगी। फिलहाल बीते चौबीस घंटे में ज्यादातर इलाकों में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री तक पारे में गिरावट होने पर गर्मी के तीखे तेवरों से थोड़ी राहत मिली है।
राजधानी जयपुर में बीती रात पारा सामान्य से कम रिकॉर्ड हुआ है। दिन के तापमान में आई गिरावट का असर रात के तापमान में भी नजर आया और पारा 4.3 डिग्री गिरकर 20.7 डिग्री सेल्सियस पर ठहर गया। बीते रविवार को शहर में दिन में छितराए बादलों की आवाजाही रही, लेकिन धूलभरी हवाएं चलने पर दुपहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। प्रदेश में बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर को छोड़कर शेष पश्चिमी मैदानी इलाकों में भी दिन में पारा 40 डिग्री से कम रिकॉर्ड हुआ है।

दिन के तापमान में हुई दो तीन डिग्री गिरावट व बादलों की आवाजाही से गर्मी के तेवर नर्म कर दिए, लेकिन आगामी दिनो में आसमान साफ रहने पर दिन के तापमान में फिर से दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र ने जताई है। राजधानी जयपुर में आज सुबह दस बजे अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा वहीं सुबह सात किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बही दक्षिणी हवा के कारण मौसम शुष्क रहा है।

बीते चौबीस घंटे में फलोदी में सर्वाधिक 25 डिग्री व सबसे कम अधिकतम तापमान भीलवाड़ा में 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अधिकांश जिलों में बीती रात के तापमान में पारा दो से चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ। आज अलवर 19, श्रीगंगानगर 16.2, वनस्थली 16.3, पिलानी 16.3, सीकर 16, कोटा 18, डबोक 19.4, बाड़मेर 24.1, जैसलमेर 22.3, जोधपुर 20, माउंट आबू 15, बीकानेर 22.5 और चूरू में न्यूनतमत तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो