scriptभाजपा में खींचतान : प्रदर्शन में पहुंचे पूनिया, परनामी ने बनाई दूरी | Tension in BJP: Poonia reached the protest, Paranami made distance | Patrika News

भाजपा में खींचतान : प्रदर्शन में पहुंचे पूनिया, परनामी ने बनाई दूरी

locationजयपुरPublished: Jan 18, 2022 11:50:56 pm

Submitted by:

Bhavnesh Gupta

BJP

भाजपा में खींचतान : प्रदर्शन में पहुंचे पूनिया, परनामी ने बनाई दूरी

भाजपा में खींचतान : प्रदर्शन में पहुंचे पूनिया, परनामी ने बनाई दूरी

भवनेश गुप्ता
जयपुर। अलवर में नाबालिग बच्ची के साथ हुई दरिंदगी मामले में भाजपा का विरोध-प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार को जयपुर शहर के सभी 33 मण्डलों मं विरोध-प्रदर्शन हुए। मुख्य कार्यक्रम आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के जवाहर नगर में हुआ। हालांकि, यहां भी पार्टी की अंदरूनी खींचतान की बानगी नजर आई। भाजपा शहर की ओर से जवाहर नगर शॉपिंग सेंटर पर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया इसमें शामिल हुए, लेकिन पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक परनामी नजर नहीं आए। इस मामले में परनामी ने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम की सूचना नहीं थी। हो सकता है मण्डल स्तर पर कार्यक्रम किया हो। मुझे आदर्श नगर मण्डल द्वारा शाम को जनता सर्किल पर कार्यक्रम की सूचना है। उधर, शहर अध्यक्ष राघव ने बयान दिया कि मण्डल स्तर पर कार्यक्रम था और उन्होंने मण्डल अध्यक्ष को सूचना दे दी थी।

निर्भया से भी वीभत्व घटना राजस्थान में— पूनिया
धरने पर पूनिया ने कहा कि निर्भया के साथ जिस तरीके की घटना हुई, उससे भी ज्यादा वीभत्स घटना राजस्थान में हुई है। लेकिन अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। मामले में सरकार और पुलिस ने यूटर्न लिया, उससे दोनों की मंशा पर सवाल खड़े करते हैं। सीबीआई जांच में पुलिस और सरकार सहयोग करेगी, इसमें भी संदेह है। प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, महामंत्री कुलवंत सिंह, प्रदेश भाजपा सह संयोजक (सोशल मीडिया) अजय विजयवर्गीय सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x876ht4
यहां भी हुए प्रदर्शन
मालवीय नगर मंडल की ओर से वार्ड 130 के दशहरा मैदान से मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान उप महापौर पुनीत कर्णावट, मंडल अध्यक्ष शैलेश शाह, पार्षद जयश्री गर्ग सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। बनीपार्क मण्डल की ओर से कलेक्ट्रेट सर्किल पर कांग्रेस सरकार का पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो