scriptराजधानी में तनाव! पथराव के बाद गरमाया माहौल, 10 से ज्यादा घायल, 100 से ज्यादा आंसू गैस के गोले छोड़े | Tension in Jaipur : Stone pelting at Galta Gate, Many Peoples Injured | Patrika News

राजधानी में तनाव! पथराव के बाद गरमाया माहौल, 10 से ज्यादा घायल, 100 से ज्यादा आंसू गैस के गोले छोड़े

locationजयपुरPublished: Aug 13, 2019 12:18:42 am

Submitted by:

rohit sharma

Tension in Jaipur’s Galta Gate : Jaipur Main Pathrav : राजधानी में एक बार फिर तनाव पैदा हो गया है। सुभाष चौक, ब्रह्मपुरी, रामगंज गलता गेट इन चार थानों के बीच में फैले तनाव ने शहर भर में दहशत फैला दी। तनाव का आलम यह था कि दिल्ली रोड से गुजरने वाले वाहनों पर जमकर पथराव हुआ। पथराव में 10 से 15 लोग गंभीर घायल हुए है, जिन पर पथराव किया गया है।

jaipur main pathrav

राजधानी में तनाव! पथराव के बाद गरमाया माहौल, 10 से ज्यादा घायल, 100 से ज्यादा आंसू गैस के गोले छोड़े

जयपुर। Tension in Jaipur’s GALTA GATE : राजधानी में एक बार फिर तनाव पैदा हो गया है। सुभाष चौक, ब्रह्मपुरी, रामगंज गलता गेट इन चार थानों के बीच में फैले तनाव ने शहर भर में दहशत फैला दी। तनाव का आलम यह था कि दिल्ली रोड से गुजरने वाले वाहनों पर जमकर पथराव हुआ। पथराव में 10 से 15 लोग गंभीर घायल हुए है, जिन पर पथराव किया गया है।
तनाव की वजह साफ नही हो पाई। लेकिन माना जा रहा है कि एक दिन पहले भी चार दरवाजा में कावडिय़ों पर पथराव किया गया था, जिसमें पांच कांवडिए जख्मी हो गए थे। शहर के इस हिस्से में तनाव को देखते हुए डीसीपी ईस्ट ( DCP East ), वेस्ट, साउथ और उत्तर को अलग अलग थाना इलाकों की जिम्मेदारी देकर तैनात किया गया है। क्यूआरटी ( QRT ), एसटीएफ ( STF ), आरएसी ( RAC ) को भी बुलाकर माहौल को शांत करने की कोशिश की जा रही है।
कई जगह पुलिस टीम पर भी हुड़दंगियों ने पथराव किया। ब्रह्मपुरी इलाके में हवाई फायर कर हुड़दंगियों को रोका गया। जहां तनाव की सूचना कंट्रोल रुम को मिल रहा है, पुलिस की टीमें जाकर लोगों को सुरक्षित निकाल रही हैं।
शाहपुरा को जाने वाली एक कार में पांच लोग सवार थे, जिसे चार दरवाजे पर लोगों ने रोका और पहले पथराव कर फिर मारपीट कर उन्हें घायल हालत में छोड़ा। सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल में पहुंचाया है। वहीं कुछ और जगह से पुलिस कंट्रोल रुम में लोगों के फंसे होने की खबरें लगातार चल रही है। माहौल को शांत करने के लिए सीएलजी सदस्यों का भी सहारा लिया गया है।

इस तरह बढ़ी बात
सोमवार रात करीब 9.30 बजे कुछ लोगों ने दिल्ली रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगा देख किसी ने भीड़ में आए लोगों से इसका कारण पूछा तो उन्होंने वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। इस बीच बचाव में दूसरे पक्ष ने भी पथराव किया। पुलिस ने अलर्ट ( Police alert ) जारी कर दिया। पुलिस अधिकारी और थानाधिकारी देर रात तक गश्त करते हुए नजर आए।

आंसू गैस के गोले दागने पड़े
तनाव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हुड़दंगियों को पहले समझाने का प्रयास किया। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने आंसू गैस के गोल दागे। पथराव में एक दर्जन से ज्यादा बस व अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ईदगाह के पास अचानक हुए पथराव से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, ईद और श्रावण आखरी सोमवार के कारण चारदीवारी इलाके में पहले से ही भारी पुलिस जाप्ता मौजूद था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो