scriptताइवान पर तनाव रहेगा बरकरार | Tension on Taiwan will continue | Patrika News

ताइवान पर तनाव रहेगा बरकरार

locationजयपुरPublished: Aug 09, 2022 01:16:05 pm

Submitted by:

Anand Mani Tripathi

ताइवान पर दबाव बनाए रखते हुए चीन की सेना ने सोमवार को ताइवान के आसपास समुद्र और हवाई क्षेत्र में नए सैन्य अभ्यास की घोषणा की। अमरीकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी की पिछले सप्ताह ताइपे यात्रा के विरोध में अपने सबसे बड़े सैन्य अभ्यास के रविवार को पूर्व निर्धारित अंत के एक दिन बाद यह घोषणा की गई है।

china-begins-military-exercises-around-taiwan-after-america-nancy-pelosi-taiwan-visit.jpg

Day after Nancy Pelosi’s visit, China begins ‘largest-ever’ military exercises around Taiwan: State media

ताइवान पर दबाव बनाए रखते हुए चीन की सेना ने सोमवार को ताइवान के आसपास समुद्र और हवाई क्षेत्र में नए सैन्य अभ्यास की घोषणा की। अमरीकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी की पिछले सप्ताह ताइपे यात्रा के विरोध में अपने सबसे बड़े सैन्य अभ्यास के रविवार को पूर्व निर्धारित अंत के एक दिन बाद यह घोषणा की गई है। चीन की ईस्टर्न थिएटर कमांड ने कहा कि वह पनडुब्बीरोधी और समुद्री हमले के अभियानों पर ध्यान केंद्रित करते हुए अभ्यास करेगी। नए अभ्यास की अवधि और सटीक स्थान अभी तक ज्ञात नहीं है। अभ्यास के पहले चार दिन के दौरान 11 छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों के अलावा चीनी युद्धपोतों लड़ाकू जेट और ड्रोन ने अभ्यास किया था।


सेंट विंसेंट पीएम पहुंचे ताइवान

चीन के नए अभ्यासों की घोषणा से कुछ समय पहले छोटे.से देश सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस के प्रधानमंत्री राल्फ गोंजाल्विस ने ताइवान की यात्रा की। गोंजाल्विस के स्वागत में ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग.वेन ने कहाए ष्गोंजाल्विस ने दिखाया है कि चीनी सैन्य अभ्यास उन्हें ताइवान में दोस्तों से मिलने से नहीं रोक सकते।

बाज नहीं आ रहा चीन
ताइवान के विदेश मंत्रालय ने सैन्य अभ्यास को बढ़ाने के चीन के फैसले की कड़ी निंदा की है। कहा गया है कि चीनी उकसावे और आक्रामकता ने ताइवान जलडमरूमध्य की यथास्थिति को नुकसान पहुंचाया है और क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है। वहींए ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि पिछले सप्ताह के दौरान ताइवान में दुष्प्रचार फैलाने के 272 चीनी प्रयास हुए हैं। इनका मकसद ताइवानी सेना और नागरिकों का मनोबल तोड़ना था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो