script250 महिलाओं को बनाया अपना शिकार, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम | thagi criminal arrest in jaipur | Patrika News

250 महिलाओं को बनाया अपना शिकार, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

locationजयपुरPublished: Nov 11, 2017 08:16:24 pm

Submitted by:

Pankaj Chaturvedi

देवी-देवताओं का प्रकोप दिखा उतरवा लेते थे जेवरात, पहली बार पकड़ में आई गैंग

jaipur
जयपुर। राजधानी में महिलाओं को देवी-देवताओं का प्रकोप दिखाकर उनसे ठगी करने वाली उत्तराखंड की बाइकर्स गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी प्रकोप से निजात दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से उनके गहने उतरवाते और उन्हें लेकर फरार हो जाते। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे उत्तराखंड नम्बर की दो बाइक जब्त की हैं। तीन आरोपी फिलहाल फरार हैं। आरोपियों ने पूछताछ में करीब 250 वारदातें करना कबूल किया है, इनमें से 30 वारदात अकेले जयपुर में की है।
पुलिस ने बताया कि 10 अक्टूबर को जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में ऐसी घटना सामने आने पर जांच टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध व्यक्ति बाइकों पर गलियो में घूमते नजर आए। मालवीय नगर रेलवे लाइन के पास उसी हुलिए का एक व्यक्ति घूमता हुआ नजर आया। उसने खुद को रफाकत हुसैन निवासी कोपा ठंठा नाला गुलर भोज थाना गदरपुर जिला उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड का बताया। गहनता से पूछताछ में उसने महिलाओं को देवी-देवताओं का प्रकोप दिखा ठगी करना स्वीकार किया। निशानदेही पर पुलिस ने मालवीय नगर सेक्टर आठ से दो बाइकों पर 5 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।
ऐसे करते थे ठगी
गैंग ने तीन-तीन सदस्यों के गु्रप बना रखे थे। दो सदस्य सुबह-शाम मन्दिर व अन्य स कार्य से जाने वाली महिलाओ को पता पूछने के बहाने रोक लेते। महिला से देवी-देवताओं के प्रकोप से बीमारी और घरेलू परेशानी होने की बात करते। इतने में तीसरा साथी आता को दोनों युवकों की बात पर सहमति प्रकट करता। फिर तीनों इस प्रकोप से निजात के लिए महिला को गहने उतार कर कुछ कदम पैदल चलने के लिए कहते। महिला जैसे ही आगे चलती तीनों गहने लेकर फरार हो जाते।

उत्तराखंड से ही बाइकों पर आते

आरोपियों ने गैंग में नौ लोगों का होना कबूल किया है। सभी एक साथ उत्तराखंड से अलग-अलग तीन बाइकों राजधानी समेत अन्य शहरों में आते थे। कुछ दिन में वारदात को अंजाम देकर वापस लौट जाते। ठगी के माल को बेच कर पैसे को अपने शौक में उड़ाते और फिर वारदात के लिए निकल पड़ते।

ये हुए गिरफ्तार
पुलिस ने गैंग सदस्य रफाकत हुसैन (27), अकबर अली (27), सादक हसन उर्फ पोनी (32), मौहम्मद रफी (22), ईलियास हुसैन (22) और फिरोज (30) को बापर्दा गिरफ्तार किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो