scriptथानागाजी प्रकरण : सिविल लाइंस फाटक पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का मुक्की | Thanagaji gang rape case : kirori lal meena protest police security | Patrika News

थानागाजी प्रकरण : सिविल लाइंस फाटक पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का मुक्की

locationजयपुरPublished: May 08, 2019 02:03:37 pm

Submitted by:

Deepshikha Vashista

थानागाजी प्रकरण को लेकर प्रदर्शन

Jaipur

थानागाजी प्रकरण : सिविल लाइंस फाटक पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का मुक्की

जयपुर.थानागाजी सामूहिलक बलात्कार मामले में बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता डॅा. किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व में सैंकड़ों लोगों ने सिविल लाइन की ओर कूच किया। रैली के रूप में बढ़ रहे लोगों की भीड़ को देखते जयपुर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। सिविल लाइन फाटक के पास दो स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की गई।
किरोड़ी निवास से रैली के रूप में निकले लोग दोपहर करीब सवा एक बजे सिविल लाइन फाटक पहुंचे, जहां पुलिस की दोहरी सुरक्षा व्यवस्था थी। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने सिविल लाइन पर पुलिस सुरक्षा घेराव से आगे बढ़ने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों में मौजूद एक युवती पुलिस सुरक्षा घेराव से आगे बढ़ने के लिए धक्का मुक्की करने लगी तो मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे रोका।
यह था मामला

अलवर जिले के थानागाजी कस्बे के समीप 26 अप्रेल को एक दंपत्ति तालवृक्ष जा रहे थे कि थानागाजी बाईपास पर समाज विशेष के लोगों ने उन्हें रोककर रेत के टीलों में ले जाकर मारपीट कर महिला के साथ सामूहिक से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो