scriptथानागाजी गैंग रेप : राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन | thanagaji gang rape case : Students protest in Rajasthan university | Patrika News

थानागाजी गैंग रेप : राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

locationजयपुरPublished: May 08, 2019 07:45:37 pm

Submitted by:

Deepshikha Vashista

अलवर के थानागाजी में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना

jaipur

थानागाजी गैंग रेप : राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

जयपुर. अलवर के थानागाजी में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में बुधवार को प्रदेशभर में जगह-जगह प्रदर्शन किए गए। इसी कड़ी में बुधवार को राजस्थान विश्वविद्यालय में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं व छात्रों ने भी विवि के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने प्रदेश सरकार को महिला विरोधी बताया।
एबीवीपी के प्रदेश मंत्री हुशियार मीणा ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएं। पीड़ि़त परिवार को सुरक्षा प्रदान कर उनकी रक्षा की जाए। इसके साथ ही उन्हें आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए।
यहां हुए विरोध प्रदर्शन

अलवर के थानागाजी गैंगरेप घटना के विरोध में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को प्रदेश में कई जगहों पर लोग प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर आए। थानागाजी मामले की गूंज अलवर, जयपुर और सीकर से लेकर दिल्ली तक पहुंच रही है। दिल्ली में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस वार्ता की और सीएम अशोक गहलोग को इस मामले में घेरा। लोग आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देेने की मांग कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो