scriptकोरोना को लेकर आई बड़ी खबर, अब 21 से 30 तक चलेगा यह बड़ा अभियान | The Big News Comes From Rajasthan About Corona | Patrika News

कोरोना को लेकर आई बड़ी खबर, अब 21 से 30 तक चलेगा यह बड़ा अभियान

locationजयपुरPublished: Jun 15, 2020 06:23:15 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

अनलॉक वन के बाद प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बेतहाशा उछाल आया है। पिछले कई दिनों से रोजाना 250 से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अब 21 से 30 जून तक पूरे प्रदेश में आईसी यानि इंफोर्मेशन, एजुकेशन और कम्यूनिकेशन अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर—घर जाकर लोगों को कोरोना को लेकर जानकारी देंगी। स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Dr. Raghu Sharma

कोरोना को लेकर आई बड़ी खबर, अब 21 से 30 तक चलेगा यह बड़ा अभियान

जयपुर।

अनलॉक वन के बाद प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बेतहाशा उछाल आया है। पिछले कई दिनों से रोजाना 250 से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अब 21 से 30 जून तक पूरे प्रदेश में आईसी यानि इंफोर्मेशन, एजुकेशन और कम्यूनिकेशन अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर—घर जाकर लोगों को कोरोना को लेकर जानकारी देंगी। स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर जिस तरह पहले लार्ज स्केल पर अभियान चलाया गया था। एक—एक घर पर तीन से चार बार सर्वे किया गया था, उसी तरह के एक्टिव सविलेंस को भी राजस्थान में किया जाएगा। शर्मा ने स्वीकार किया कि प्रदेश में पॉजिटिव केसेज लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनलॉक वन के बाद लोग यह समझ बैठे हैं कि कोरोना खत्म हो गया। ऐसा लग रहा है लोग समूह में एकत्रित हो रहे हैं। यह असावधानी खतरे में डाल सकती है।
अब केवल सवा लाख लोग होम क्वारंटीन

शर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार ने आईएएस स्तर के अधिकारियों को कोराना की जिम्मेदारी दी, जिसका असर हुआ कि प्रदेश में पहले जहां 7 लाख से ज्यादा लोग होम क्वारंटीन और 34 हजार संस्थानिक क्वारंटीन थे। उसमें गिरावट आई है। वर्तमान में सवा लाख लोग होम और 4 हजार इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन में हैं। टेस्टिंग की गति भी तेज हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो