scriptभाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं जनसंघ के कद्दावर नेता भंवरलाल शर्मा की देह पंचतत्व में विलीन | The body of former BJP President and Jana Sangh strongman Bhanwarlal S | Patrika News

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं जनसंघ के कद्दावर नेता भंवरलाल शर्मा की देह पंचतत्व में विलीन

locationजयपुरPublished: May 30, 2020 03:22:58 pm

Submitted by:

Prakash Kumawat

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं जनसंघ के कद्दावर नेता भंवरलाल शर्मा (95) की देह शनिवार को चांदपोल मोक्षधाम पर पंचतत्व में विलीन हो गई। उनके ज्येष्ठ पुत्र प्रदीप ने शर्मा को मुखाग्नि दी।

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं जनसंघ के कद्दावर नेता भंवरलाल शर्मा की देह पंचतत्व में विलीन

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं जनसंघ के कद्दावर नेता भंवरलाल शर्मा की देह पंचतत्व में विलीन

जयपुर । भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं जनसंघ के कद्दावर नेता भंवरलाल शर्मा (95) की देह शनिवार को चांदपोल मोक्षधाम पर पंचतत्व में विलीन हो गई। उनके ज्येष्ठ पुत्र प्रदीप ने शर्मा को मुखाग्नि दी। इससे पहले गणगौरी बाजार स्थित आवास से उनकी अंतिम यात्रा शुरू होकर भाजपा मुख्यालय पहुंची, जहां प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया,राज्य विधानसभा के मुख्य सचेतक महेश जोशी, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, सांसद रामचरण बोहरा सहित शहर भाजपा के विधायकों, पूर्व विधायकों और प्रदेश व जिला पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


भाजपा मुख्यालय में श्रद्धांजलि के बाद पार्टी के ध्वज में शर्मा की पार्थिव शरीर को चांदपोल मोक्षधाम लाया गया। वहां ध्वज पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी को सौंपा। उसके बाद अंत्येष्टि की गई। इस दौरान जब तक सूरज चांद रहेगा भंवर लाल शर्मा का नाम रहेगा, भंवरलाल शर्मा जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंजता रहा। शर्मा की अंतिम यात्रा पर लोगों ने पुष्प वर्षा की।


भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने शर्मा को अजातशत्रु बताते हुए कहा कि मंत्री पद रहते हुए शर्मा ने कभी सरकारी गाड़ी बंगले का उपयोग नहीं किया। वे उन्हें फोन करके पार्टी की गतिविधियों के बारे में जानकारी लेते रहते थे। शर्मा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आदि ने संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा को प्रभु के चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।

इन्होंने भी दी श्रद्धांजलि

भाजपा विधायक कालीचरण सराफ,नरपतसिंह राजवी, राजेन्द्र राठौड़, अशोक लाहोटी, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, विधायक मोहनलाल गुप्ता, सुरेन्द्र पारीक, पूर्व डिप्टी मेयर मनीष पारीक, जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष सुनील कोठारी, प्रदेश प्रवक्ता जीतेन्द्र श्रीमाली, अमित गोयल, युवामोर्चा के पूर्व शहर अध्यक्ष हीरेन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में नेता और पदाधिकारी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो