scriptकांग्रेस सरकार भाजपा के राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को पढ़ाएगी किताब में, होगा वीर सैनिकों का वर्णन | The chapter of Rathore will be in the book of social science | Patrika News

कांग्रेस सरकार भाजपा के राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को पढ़ाएगी किताब में, होगा वीर सैनिकों का वर्णन

locationजयपुरPublished: May 16, 2019 09:14:43 pm

9वीं कक्षा सामाजिक विज्ञान में जोड़ा अंश

Colonel Rajyavardhan Singh Rathore

कांग्रेस सरकार भाजपा के राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को पढ़ाएगी किताब में, होगा वीर सैनिकों का वर्णन

जया गुप्ता / जयपुर। स्कूली पाठ्यक्रम में लगातार किए जा रहे परिवर्तनों के बीच बड़ी खबर। कांग्रेस सरकार ने भाजपा नेता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ( Colonel Rajyavardhan Singh Rathore ) को पाठ्यक्रम में शामिल करने जा रही है। आम तौर पर एक सरकार की ओर से जोड़ी गई सामग्री को दूसरी विचारधारा की सरकार हटाती या संशोधित करती है। जानकारी के अनुसार इस बार कांग्रेस सरकार राठौड़ को 9वीं कक्षा की किताब में शामिल करने जा रही है। राठौड़ को सैनिकों या खेल से जुड़े लोगों के पाठ में शामिल किया जा सकता है।

पाठ में बताएंगे सैनिकों की वीरता
इसके साथ ही परमवीर चक्र ( Paramveer chakra ), शौर्य चक्र, वीरता चक्र प्राप्त कई सैनिकों को भी पाठ में शामिल किया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कक्षा 9वीं के की सामाजिक विज्ञान की किताब में दो नए पाठ जोड़े गए हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा एवं शौर्य परंपरा और विधिक जागरूकता के नाम से इन पाठों को जोड़ा गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अध्याय में वीर सैनिकों की शौर्य गाथाएं शामिल है, इनमें राजधानी के दिगेंद्र सिंह भी शामिल है। दिगेंद्र ने करगिल युद्ध ( Kargil war ) में अपनी वीरता का परिचय देते हुए अदम्य साहस दिखाया था। उन्होंने सीने में पांच गोलियां लगने के बाद भी कई पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था। साथ ही पाकिस्तानी सेना के मेजर का सिर काटकर तिरंगा लहराया था।
वहीं, विंग कमांडर अभिनंदन ( Wing Commander Abhinandan ) और पुलवामा अटैक ( pulwama attack ) को भी पाठ में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के साथ ही संकेत दे दिए थे कि वीर सैनिकों को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। अब नए पाठ्यक्रम में इन्हें शामिल कर लिया गया है।
पाठ्यक्रम में राजनीति नहीं करते

शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ( Govind Singh Dotasara ) ने बताया कि हम पाठ्यक्रम में राजनीति नहीं करते। राठौड़ ने कुछ अच्छा काम किया है तो उन्हें जरुर शामिल करेंगे। बाकी निर्णय समिति करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो