scriptआम आदमी को झटका… नहीं बदले गैस सिलेंडर के दाम | The common man got a shock... the price of gas cylinder did not change | Patrika News

आम आदमी को झटका… नहीं बदले गैस सिलेंडर के दाम

locationजयपुरPublished: Dec 01, 2022 10:18:35 am

घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को नवंबर की शुरुआत में बड़ा झटका लगा। लोगों को उम्मीद थी कि घरेलू गैस सिलेंडर के साथ ही कमर्शियल के दाम कम होंगे, लेकिन इस बार कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

आम आदमी को झटका... नहीं बदले गैस सिलेंडर के दाम

आम आदमी को झटका… नहीं बदले गैस सिलेंडर के दाम

No Change Gas Cylinder Price: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को नवंबर की शुरुआत में बड़ा झटका लगा। लोगों को उम्मीद थी कि घरेलू गैस सिलेंडर के साथ ही कमर्शियल के दाम कम होंगे, लेकिन इस बार कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के नए दामों की घोषणा होती है। आज भी नए दाम आ चुके हैं। लेकिन, इस बार ना तो घरेलू गैस सिलेंडर में और ना ही कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कोई परिवर्तन हुआ। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम पिछले माह की तरह जयपुर में 1056.50 रुपए रहेगा, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1762.50 रुपए ही रहेंगे।
यह भी पढ़े: सोयाबीन का उत्पादन घटेगा, बेमौसम बारिश से फसल को नुकसान

पिछले महीने घटे थे दाम
एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फैडरेशन राजस्थान के महासचिव कार्तिकेय गौड़ ने बताया कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में पिछले महीने 115.50 रुपए की कटौती हुई थी। लगातार छह बार कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हो चुका है, लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में अभी राहत नहीं मिल पाई है। इस बार तो तेल कंपनियों ने 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भी कोई बदलाव नहीं किया है। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 6 जुलाई 2022 के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है। 2022 में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 5 बार बदले गए और हर बार इसका दाम बढ़ाया गया। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 11 बार कटौती की गई।
यह भी पढ़े: जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा 31 लाख का सोना

महानगरों का हाल
घरेलू और और कमर्शियल गैस सिलेंडर के कीमत पिछले महीने की तरह स्थिर हैं। कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1079 रुपए, मुंबई में 1052.50 रुपए और चेन्नई में 1068.50 रुपए है। दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 1053 रुपए है।
https://youtu.be/FOSiKpHPo_I
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो