scriptनिगम ने शुरू किया अब विशेष सफाई अभियान | The corporation has now started a special cleaning campaign | Patrika News

निगम ने शुरू किया अब विशेष सफाई अभियान

locationजयपुरPublished: Apr 21, 2019 08:53:23 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

– जोन वाइज चलेगा सफाई अभियान- सफाई के लिए लगाएंगे अतिरिक्त संसाधन

निगम ने शुरू किया अब विशेष सफाई अभियान

निगम ने शुरू किया अब विशेष सफाई अभियान

जयपुर। शहर में बिगड़ती सफाई व्यवस्था को सुचारू करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अब जोन वाइज विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। इस दौरान संबंधित जोन के एक वार्ड में बीवीजी के संसाधनों के अलावा निगम अपने संसाधन उतारक सफाई करेगा। इसके लिए निगम प्रशासन हर वार्ड में अतिरिक्त सफाई कर्मचारी लगाने के साथ दो.दो हूपर लगाएगा। वहीं जोन वाइज जेसीबीए ट्रैक्टर.ट्रॉली की एक.एक यूनिट भी उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि निगम के संसाधनों का भुगतान बीवीजी कंपनी से वसूल किया जाएगा। अभियान के दौरान निगम आयुक्त सहित अन्य अधिकारी भी फिल्ड में उतरेंगे और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करेंगे। अभियान सोमवार को मोती डूगरी जोन क्षेत्र में चलाया जाएगा।
शहर में स्वच्छता अभियान के बाद सफाई व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। घर.घर से कचरा लेने के लिए हूपर दो से तीन दिन में पहुंच रहे हैं। कई कॉलोनियों में डोर.टू.डोर कचरा संग्रहण बंद सा हो गया है। इसके चलते घरों का कचरा सडक़ पर आ रहा है। शहर में बिगड़ती सफाई को लेकर निगम प्रशासन ने अब विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। इसके तहत हर सप्ताह जोन वाइज एक वार्ड में विशेष अभियान चलाकर सफाई की जाएगी। इसमें बीवीजी कंपनी के साथ निगम अपने संसाधन भी वार्ड में लगाएगा। हर वार्ड में देा.दो हूपर और कचरा उठाने के लिए एक सफाई यूनिट लगाई जाएगी। हालांकि संसाधन जोन उपायुक्त और मुख्य सफाई निरीक्षक ;सीएसआईद्ध की मांग पर उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान निगम आयुक्तए अतिरिक्त आयुक्त के साथ अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे।

हवामहल जोन पूर्व और पश्चिम में मिली कमियां
निगम प्रशासन ने एक दिन पहले ही हवामहल जोन पूर्व और पश्चिम में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान जगह.जगह कचरा गंदगी मिली। कचरा लेने के लिए घर.घर हूपर नहीं पहुंचने की लोगों ने शिकायतें की। वहीं नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के पास पर्याप्त संसाधन नहीं मिले। इस पर निगम आयुक्त विजयपाल सिंह ने बीवीजी कंपनी को संसाधन बढ़ाने के साथ हूपर पर हैल्पर के साथ दो कर्मचारी लगाने के निर्देश दिए। सकड़ी व छोटी गलियों में हाथ गाड़ीए रिक्शा गाड़ी से कचरा उठाने के निर्देश दिए। वहीं कचरा उठाने के लिए कर्मचारियों को आवश्यक पत्ती.छाज आदि संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो