scriptसडक़ पर कचरा डालने वालों के लिए निगम ने लगाया पहरा | The corporation is guarded by the garbage collectors on the road | Patrika News

सडक़ पर कचरा डालने वालों के लिए निगम ने लगाया पहरा

locationजयपुरPublished: Apr 29, 2019 08:45:14 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

– शहरी सरकार ने सफाई कराने के बजाय कचरा डिपो पर तैनात किए सफाई कर्मचारी- विरोध में सडक़ पर उतरी महिलाएं

सडक़ पर कचरा डालने वालों के लिए निगम ने लगाया पहरा

सडक़ पर कचरा डालने वालों के लिए निगम ने लगाया पहरा

जयपुर। शहर में घर-घर कचरा लेने के लिए हूपर आना बंद सा हो गया है। लोग सडक़ पर कचरा डालने को मजूबर हो गए। नगर निगम ने घर-घर कचरा संग्रहण कराने के बजाय अब सडक़ पर कचरा डालने वालों पर ही पहरा लगा दिया है। निगम प्रशासन ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में बागी मारने के लिए कर्मचारियों को सफाई कार्य से हटाकर कचरा डिपो पर तैनात कर दिया है। ऐसे में शहर में न घर-घर से कचरा उठ पा रहा है और न ही अब सफाई हो पा रही है। घर-घर लोग परेशान है, आखिर कचरा कहां डाले। हूपर आना बंद होने से महिलाएं सोमवार को सडक़ पर उतर आई और विरोध प्रदर्शन किया।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 शुरू हो चुका है। इसे लेकर नगर निगम ने सफाई कर्मचारियों को सफाई कार्य से हटाकर कचरा डिपो की निगरानी में लगा दिया है। निगम के जोन उपायुक्तों ने आदेश जारी कर मुख्य मार्गों व सडक़ों पर बने कचरा डिपो पर सफाई कर्मचारियों को तैनात कर दिया है। इन कर्मचारियों को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक लगाया गया है। जानकारों का कहना है कि शहर में करीब 2000 कचरा डिपो हैए जहां सफाई कर्मचारी तैनात कर दिए है। ऐसे में सफाई कार्य प्रभावित होने लगा है। वहीं घर.घर से कचरा नहीं उठाने और सडक़ पर भी कचरा डालने पर पाबंदी लगाने पर लोगों का आक्रोश सामने आने लगा है।

ट्रेंडिंग वीडियो