scriptनिगम ने खुद ही लगाई अपनी कमाई पर रोक | The corporation itself imposed a ban on its earnings | Patrika News

निगम ने खुद ही लगाई अपनी कमाई पर रोक

locationजयपुरPublished: Jan 08, 2019 09:00:33 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

सालभर पहले मेघ गंगा सामुदायिक केन्द्र में कार्यक्रमों पर लगाई रोक
अब बदहाल हुआ सामुदायिक केन्द्र

निगम ने खुद ही लगाई अपनी कमाई पर रोक

निगम ने खुद ही लगाई अपनी कमाई पर रोक

जयपुर। शहरी सरकार आय के स्रोत तलाशना तो दूर, बल्कि अपनी ही कमाई पर खुद ही रोक लगा रही है। निगम प्रशासन ने एक आदेश जारी कर बनीपार्क जैसे पॉश इलाके में स्थित मेघगंगा सामुदायिक केन्द्र में होने वाले आयोजनों पर रोक लगा रखी है। इससे निगम को पिछले करीब डेढ़ साल से सामुदायिक केन्द्र से कोई आय नहीं हो रही है। इतना ही नहीं, बिना देखरेख के अभाव में करोड़ों रुपए का यह सामुदायिक केन्द्र अब धूलफांक रहा है।
बनीपार्क जैसे पॉश इलाके के सिंधी कॉलोनी में स्थित मेघगंगा सामुदायिक केन्द्र में पहले आए दिन शादी-ब्याह जैसे कई आयोजन होते थे। जानकारों का कहना है कि यह सामुदायिक केन्द्र शहर के बीच और अच्छी लोकेशन पर होने के साथ बुकिंग दर सस्ती होने से यह आए दिन बुक रहता था। इससे निगम को हर साल लाखों रुपए की आय भी होती थी, लेकिन कुछ लोगों की शिकायत के बाद करीब डेढ़ साल बाद निगम आयुक्त ने एक आदेश जारी कर इस सामुदायिक केन्द्र में सभी तरह के आयोजनांे पर रोक लगा दी। तब से यहां कोई भी बुकिंग नहीं हुई है। इससे निगम को जहां राजस्व की हानि हो रही है, वहीं लोग आस-पास के महंगें गार्डनों व होटलों में आयोजन करने को मजबूर है।

कबाड़ में बदलता सामुदायिक केन्द्र
मेघ गंगा सामुदायिक केन्द्र में पिछले डेढ़ साल से बुकिंगें नहीं होने से निगम अधिकारियों ने इसकी सुध लेना ही बंद कर दिया है। जहां पहले यहां कर्मचारी तैनात रहते थे, उन्हें भी हटा लिया गया है। सामुदायिक केन्द्र में एक बड़ा हॉल है, जिसके पंखें, लाइटें आदि गायब हो चुकी है। वायरिंग टूटी पड़ी है। लोगों के बैठने की बंेचे कबाड़ हो चुकी है। यहां गार्डन भी अब सूख चुका हैं। यहां बने रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी खराब पड़ा है।

ये प्रमुख सामुदायिक केन्द्र
– तिलक नगर सामुदायिक केन्द्र, राजापार्क
– लाल बहादुर सामुदायिक केन्द्र, शास्त्री नगर
– अम्बाबाड़ी सामुदायिक केन्द्र, अम्बाबाड़ी
– मेघ गंगा सामुदायिक केन्द्र, बनीपार्क
– इन्द्रागांधी सामुदायिक केन्द्र, भट्टा बस्ती
– मानसरोवर सामुदायिक केन्द्र, मानसरोवर
– अम्बेडकर सामुदायिक केन्द्र, सांगानेर
————-
नगर निगम के सभी सामुदायिक केन्द्रों का हम जल्द ही सौन्दर्यकरण करवाएंगे। इसके बाद इनमें सुविधाएं विकसित की जाएगी। मेघ गंगा सामुदायिक केन्द्र में बुकिंगें बंद होने के मामले को हम दिखवाते हैं।
महेश कलवानी, चेयरमैन, नगर निगम लाइसेंस समिति
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो