scriptबाजार से घर जा रही महिला के साथ हुई ठगी,बातों में उलझाकर जेवरात उतरवा ले गए बदमाश.. | The girl was going home from the market with the swindle, things took punk-lock jewelry Utrwa | Patrika News

बाजार से घर जा रही महिला के साथ हुई ठगी,बातों में उलझाकर जेवरात उतरवा ले गए बदमाश..

locationजयपुरPublished: Feb 10, 2017 12:46:00 pm

Submitted by:

guest user

जवाहर थाना इलाके में दो बदमाश एक महिला को बातों में उलझा कर उसके जेवरात उतरवा कर ले गए। बदमाश जाते समय महिला को कपड़े में लपेट कर कागज की गड्डी थमा गए

Jawahar Nagar

Jawahar Nagar

 जवाहर थाना इलाके में दो बदमाश एक महिला को बातों में उलझा कर उसके जेवरात उतरवा कर ले गए। बदमाश जाते समय महिला को कपड़े में लपेट कर कागज की गड्डी थमा गए। पुलिस के अनुसार रामगली जवाहर नगर निवासी कमल आरोड़ा बाजार से घर जा रही थी।
जवाहर नगर की घटना

 इसी दौरान उसे दो बदमाशों ने रोका और कहा कि आपके जेवरात बहुत सुंदर है। वे एेसे ही जेवरात अपने घर की महिलाओं के लिए भी बनवाना चाहते है। इस पर महिला ने उन्हें अपने जेवरात उतरवा कर दे दिए। इसके बाद बदमाशों ने महिला को एक नोटो की गड्डी दिखाई। 
बदमाश महिला को काले कपड़े में लपेट कर नोटो की गड्डी दे गए। महिला ने जब बदमाशों के जाने के बाद कपड़ा खोलकर देखा तो उसमें कागज की गड्डी मिली। इस पर पीडि़ता ने घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो