scriptकार पलटने से नगरीय प्रशासन के संयुक्त संचालक पत्नी सहित घायल, भोपाल रेफर | Urban Administration department Joint Director injured in road accident for Indore-Bhopal highway | Patrika News

कार पलटने से नगरीय प्रशासन के संयुक्त संचालक पत्नी सहित घायल, भोपाल रेफर

locationसीहोरPublished: Apr 29, 2016 10:40:00 pm

Submitted by:

Bharat pandey

इंदौर-भोपाल हाईवे पर कार के सामने मवेशी आने से हुआ हदसा 

sehore

sehore

सीहोर।  इंदौर से भोपाल की तरफ आ रहे नगरीय प्रशासन विभाग के संयुक्त संचालक की कार शुक्रवार को हाइवे पर पलट गई। कार में उनकी पत्नी भी बैठी थीं। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल ो दोनों को भोपाल रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार नगरीय प्रशासन भोपाल के संयुक्त संचालक अशोक शर्मा (59)पिता स्व. शिवनारायण शर्मा शुक्रवार को अपनी पत्नी संध्या शर्मा (58) के साथ इंदौर से भोपाल की तरफ कार से चले थे।बताया जाता है कि इंदौर-भोपाल राजमार्ग स्थित उनकी कार शाम चार बजे के करीब परमार ढाबे के पास ही पहुंची थी कि एक मवेशी को बचाने के चक्कर में उनका वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इसके बाद कार तीन-चार पलटी खा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना पर दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल अस्पताल में भर्ती किया गया। घटनरा में अशोक शर्मा और उनकी पत्नी दोनों को गंभीर चोट आना बताया गया था। हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को उपचार के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया।संयुक्त संचालक की कार एक्सीडेंट होने की सूचना नगरपालिका सीएमओ अमर सत्य गुप्ता सहित नपा के अनेक कर्मचारी भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने जिला अस्पताल पहुंच गए थे।


पानी के टैंकर की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत
सीहोर/नसरुल्लागंज. ग्राम मगरिया आ रहे दो बाइक सवारों को एक पानी के टैंकर ने रौंद दिया। इस हदासे में दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक फरार हो गया। जानकारी के अनुसार अमेली जियागांव निवासी दिलदार (36) और अनीस (17) शुक्रवार को बाइक से ग्राम मगरिया गांव निवासी दाराव खां के घर आ रहे थे। इस दौराने ग्राम मगरिया के पास पानी के टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें अनीस की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दिलदार ने भोपाल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो