scriptलेक व्यू से राज्यपाल ने निहारा माउंट आबू का सौंदर्य | The Governor saw the beauty of Mount Abu from Lake View | Patrika News

लेक व्यू से राज्यपाल ने निहारा माउंट आबू का सौंदर्य

locationजयपुरPublished: Jun 25, 2021 06:27:54 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

अपनी पौत्रियों को आबू की जैव विविधता और झील की सुनाई कहानी

लेक व्यू से राज्यपाल ने निहारा माउंट आबू का सौंदर्य

लेक व्यू से राज्यपाल ने निहारा माउंट आबू का सौंदर्य



जयपुर, 25 जून
राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार को राजभवन के लेक व्यू स्थल से माउंट आबू की सुप्रसिद्ध नक्की झील और यहां की जैव विविधता के सौंदर्य को सपरिवार निहारा। उन्होंने कहा कि आबू पर्वत की नक्की झील जितनी सुंदर है, उतनी ही विविधतापूर्ण और आकर्षक यहां की जैव विविधता है। राज्यपाल राजभवन के लेक व्यू पॉइंट पर शिक्षक और पर्यावरणविद् की भूमिका में थे। दूर तक फैली हरियाली और पहाड़ों के मध्य कटोरानुमा झील और फलों से लदे पेड़ देखकर उन्होंने अपनी पौत्रियों आशी और अमिशी को स्थानीय वनस्पतियों और आबू पर्वत की पारिस्थितिकी तंत्र की विशेषताओं के बारे में भी देर तक बहुत सारी जानकारियां साझा की।
राज्यपाल ने अपनी पौत्रियों को नक्की झील की उत्पत्ति और आबू पर्वत से जुड़े इतिहास की भी रोचक कहानियां सुनाई। राज्यपाल ने यहां अपने परिवार के साथ समय बिताया। उनका कहना था कि बच्चों को स्कूल में अन्य विषयों के साथ पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन का भी पाठ पढ़ाया जाना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो