scriptदुल्हन के गले में वरमाला डालने से ठीक पहले फिल्मी स्टाइल में पहुंची पुलिस, दूल्हे को ठोकते हुए ले गई | The groom got arrested right before marriage party in rajasthan: | Patrika News

दुल्हन के गले में वरमाला डालने से ठीक पहले फिल्मी स्टाइल में पहुंची पुलिस, दूल्हे को ठोकते हुए ले गई

locationजयपुरPublished: Jul 25, 2019 02:06:08 pm

Submitted by:

JAYANT SHARMA

दुल्हन के गले में वरमाला डालने से ठीक पहले फिल्मी स्टाइल में पहुंची पुलिस, दूल्हे को ठोकते हुए ले गई

Brother fire against her sister intercaste love marriage in Rajasthan

Brother fire against her sister intercaste love marriage in Rajasthan

दुल्हन के गले में वरमाला डालने से ठीक पहले फिल्मी स्टाइल में पहुंची पुलिस, दूल्हे को ठोकते हुए ले गई
जयपुर

शादी चल रही हो और पुलिस पहुंच जाए वो भी वर्दी में, बस फिर तो बाराती—घराती बिना खाये ही लौटेगें। पाली में ऐसा ही हुआ, महिला थाने के थानाधिकारी अपनी टीम के साथ ठीक उस समय पहुंचे जब दूल्हा दुल्हन के गले में वरमाला डालने ही वाला था। लोगों ने सोचा दूल्हे का रौब है थानेदार दोस्त है और बधाई देने आया है। लेकिन थानेदार साहब ने तो आव देखा न ताव दूल्हे के धर दिए दो चार और उसे अपने साथ ले गए। बाद में बेचारे बाराती और घराती को पूरी बात समझ आई तब मामला खुला।

जांच कर रही महिला थाना प्रभारी ने बताया कि रामदेव रोड इलाके में रहने वाली एक दिव्यांग महिला ने राजेन्द्र नगर निवासी नरेश शर्मा पर आरोप लगाए। दिव्यांग महिला का कहना था कि उसके पति की मौत कुछ साल पहले हुूई थी। वह अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। इसी बीच कुछ समय पहले उसकी मुलाकात नरेश से हुई। नरेश उसके बच्चों को पसंद करने लगा और बच्चों के जरिए उससे मेलजोल बढ़ाने लगा। बाद में नरेश ने महिला के साथ संबध बनाए और उसे शादी करने के लिए कहने लगा। दो साल तक यह खेल चला।
लेकिन दो दिन पहले पूरा मामला उलट गया। दिव्यांग महिला ने महिला थाने में आरोपी नरेश के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस बीच बुधवार को वह राजेन्द्र नगर में ही किसी अन्य महिला से शादी कर रहा था। लेकिन वरमाला से पहले महिला थाना पुलिस की एंट्री हो गई। पुलिस ने वरमाला से ठीक पहले दूल्हे नरेश को धर लिया। नरेश को गिरफ्तार करने के बाद जब परिजनों को पुलिस ने पूरी बात बताई तो परिजन भी गिरफ्तारी का विरोध नहीं कर सके। शादी नहीं हुई और दूल्हा अरेस्ट हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो