scriptलॉकडाउन का असर दिहाड़ी मजदूरों पर | The impact of lockdown on daily wage workers | Patrika News

लॉकडाउन का असर दिहाड़ी मजदूरों पर

locationजयपुरPublished: Mar 29, 2020 03:35:29 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

लॉकडाउन का असर दिहाड़ी मजदूरों पर

लॉकडाउन का असर दिहाड़ी मजदूरों पर

लॉकडाउन का असर दिहाड़ी मजदूरों पर

लॉकडाउन का असर दिहाड़ी मजदूरों पर

कोरोना वायरस से बचाव के लिए सतर्कता,, जागरुकता के साथ डर का माहौल भी राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी पर साफ नजर आ रहा है। इस नैनवां हिण्डोली हाईवे पर दिन प्रति दिन वाहनों के आवागमन की संख्या घटती जा रही है। या यूं कहें कि जैसे.जैसे संक्रमण पैर पसार रहा है, वैसे.वैसे रौनक कम हो रही है। रविवार को जजावर कस्बे के पास स्थित इस हाईवे से सुबह 6 से दोपहर 4 बजे तक अन्य दिनों के मुकाबले केवल नगण्य मात्र वाहन गुजरे।
दिहाड़ी मजदूरों पर आया संकट
लॉकडाउन का सबसे बुरा असर प्रवासी खासकर दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ा है। इनका रोजगार छिन गया है और अब यह अपने अपने घरों में लौटने का मजबूर हैं। निजी और सार्वजनिक परिवहन पर पाबंदी के कारण इन्हें पैदल ही लौटना पड़ रहा है। मजदूरों का इस प्रकार से पलायन कर न केवल इन मजदूरों बल्कि अन्य लोगों के लिए भी परेशानी का सबब बन सकता है। विशषज्ञों की माने तो कोरोना वायरस से उपजा संकट निश्चित रूप से बहुत बड़ा है। इसके कारण लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। कोरोना वायरस का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर क्या असर हुआ इसकी पूरी तस्वीर आने वाले समय में ही स्पष्ट हो सकेगी। लेकिन जो एक बात तय है कि इससे सबसे ज्यादा संकट में दिहाड़ी मजदूर ही आ रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो