गुरु के प्रकाश का फैला उजियारा
पग-पग पर बिखरते पुष्प, गुरु के जयकारों से गूंजता शहर व देखने को मजबूर करते हैरतअंगेज करतब लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहे। बुधवार को गुरुनानक जयंती के मौके पर यह नजारा देखने को मिला।

शहर के मुख्य मार्गों पर नगर कीर्तन की अगवानी के लिए खड़े श्रद्धालु भक्ति व आनंद के रस से सरोबार थे। गुरु के प्रकाश उत्सव में शामिल महिला, पुरुष व बच्चों की जुबान पर जयकारे सुनाई दिए। शहर के बालचंदपाड़ा से नगर कीर्तन शुरू हुआ। जिसमें तरण तारन अमृतसर से आई निशान ए खालसा गतका पार्टी ने हैरत अंगेज करतबों से लोगों को रोमांचित कर दिया। करतब दिखाने में युवतियां भी पीछे नहीं रही।
कंधे पर नारियल फोडऩा व कीलों पर सिर रखकर टाइल तोडऩे वाला दृश्य रोमांचित करने वाला था। कीर्तन में पंच प्यारों की देखरेख में सजी धजी पालकी चल रही थी। इससे पहले महिलाएं व युवतियां सड़क पर झाडू लगाते हुए चल रहे थे। पंजाब से आया हेलीकॉप्टरनुमा वाहन पुष्प वर्षा करता हुआ पालकी साहब के आगे चल रहा था। नगर कीर्तन शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ बायपास रोड स्थित गुरुद्वारा लंगर साहब पहुंचा।
सजा दीवान, हुआ शबद कीर्तन
गुरुद्वारा लंगर साहब में गुरुग्रंथ साहब के चार अखण्ड पाठ की समाप्ति हुई। इसके बाद खुले पाण्डाल में दीवान सजाया गया। जिसमें रागी जत्था के कुलदीप सिंह, भटिण्डा से आए गुरुनाम सिंह व पवनदीप सिंह कानपुरी ने शबद कीर्तन से संगतों को निहाल किया। कथा वाचक जसविंद्र सिंह दरदी ने गुरमत विचारों को व्यक्त किया। कुडोज स्कूल के बच्चों ने शबद कीर्तन की प्रस्तुति दी। इस दौरान गुरमत परीक्षा में विजेता रहे बच्चों को विधायक अशोक डोगरा ने सम्मानित किया।
विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने रागी जत्थे का सम्मान किया। गुरुद्वारा प्रधान गुरनाम सिंह ने विधायक व विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों का सिरोपाओ भेंट कर सम्मान किया। दीवान का संचालन कृपाल सिंह छाबड़ा ने किया। उन्होंने अरदास से कार्यक्रम की समाप्ति की। गुरुद्वारे में गुरु का अटूट लंगर वरता। इस दौरान उप प्रधान सुरेन्द्र सिंह, मैनेजर जसबीर सिंह, इन्द्रजीत सिंह व अवतार सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
गूंजती रही गुरुवाणी
शहर के बाजारों में जगह-जगह लगे स्पीकरों में गुरुवाणी गूंज रही थी। जिससे शहर में भक्तिमय माहौल रहा। नगर कीर्तन में शामिल महिलाएं कीर्तन करते हुए चल रही थी। बाजार में जगह-जगह नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा, स्वागत द्वार बनाकर स्वागत किया। कई संगठनों के लोगों ने दूध व पानी पिलाकर स्वागत किया।
उत्साह से मनाया प्रकाश पर्व
लाखेरी. कस्बे में बुधवार को गुरुनानक जयंती प्रकाश पर्व के रूप में मनाई गई। प्रात: लाखेरी गांव स्थित गुरुद्वारे में सिख समाज के लोगों ने दीवान सजाकर गुरुवाणी के पाठ किए। बाद में शबद कीर्तन किया गया।
अरदास के बाद लंगर का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रीतम सिंह साहनी, श्याम सुन्दर अरोड़ा, अनिल बजाज, परमजीत सिंह सलूजा, गोविन्द रामचन्दानी, कमल सिंह, गुरुविन्दर कोर, प्रीतम कोर, लक्ष्मी रामचन्दानी आदि लोग मौजूद थे।

अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज