scriptMakar Sankranti 2022: देवालयों में बदला नजारा, सिर चढ़कर बोल रहा पतंगबाजी का जुनून | the passion of kite flying is speaking high | Patrika News

Makar Sankranti 2022: देवालयों में बदला नजारा, सिर चढ़कर बोल रहा पतंगबाजी का जुनून

locationजयपुरPublished: Jan 12, 2022 04:18:12 pm

Submitted by:

SAVITA VYAS

गणपति ने की पतंगबाजी, रिद्धि-सिद्धि ने थामी चरखी

देवालयों में बदला नजारा, सिर चढ़कर बोल रहा पतंगबाजी का जुनून

देवालयों में बदला नजारा, सिर चढ़कर बोल रहा पतंगबाजी का जुनून

जयपुर। राजधानी जयपुर में इन दिनों पतंगबाजी का जुनून लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। छतों पर बच्चे ही नहीं बुजुर्ग भी पतंगबाजी करते नजर आ रहे हैं। चहुंओर ‘वो काटा’ का शोर सुनाई दे रहा है। ऐसे में देवालयों में भी अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। छोटी काशी के देवालयों में पतंगबाजी महोत्सव का आगाज आज से हो गया है। शहर के मंदिरों में बिराजे प्रथम पूज्य गणपति ने पतंग डोर थाम ली है। मंदिरों में सोने और चांदी की पतंग डोर थामे गणपति की झांकियां सजाई जा रही हैं। इसी कड़ी में मंदिर श्री गीता गायत्री स्थित गणेश मंदिर में पंडित राजकुमार चतुर्वेदी के सान्निध्य में पतंग महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणेश जी, श्याम बाबा, राम दरबार, गीता गायत्री जी, हनुमान सभी देवताओं पर पतंग डोर की झाकियां सजाई गई हैं। झांकी में गणेश जी पतंग उड़ाते नजर आ रहे हैं। मकर संक्रांति पर्व पर मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों को पतंग प्रसाद के रूप में वितरित की जा रही है।
काइट फेस्टिवल
शिल्पी फाउंडेशन और पक्की भायली फाउंडेशन की ओर से काइट फेस्टिवल मनाया जाएगा। गोपालपुरा बाइपास स्थित एक होटल में महिलाएं रंग-बिरंगे परिधान पहन कर लोहड़ी व मकर संक्राति पर्व मनाएंगी। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
गाइडलाइन के साथ मनाएंगे लोहड़ी
नई फसल की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व लोहड़ी गुरुवार को मनाया जाएगा। राजापार्क में 20 लोगों की मौजूदगी में लोहड़ी पर्व मनाया जाएगा। कोरोना के कारण इस बार सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होने से लोग इस बार घरों से ही परिवारजनों की मौजूदगी में पर्व को घरों से मनाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो