जयपुर. मौसम के लगातार करवट बदलने का दौर जून में भी शुरू हो गया है। शहर में सुबह उमस भरी गर्मी रही। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी भी बढ़ती गई। लेकिन रात में बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत दे दी। मौसम विभाग ने जयपुर सहित आस पास के इलाकों में आंधी और बारिश का पूर्वानुमान बताया था। दिन में गर्मी के कारण तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई। एक दिन पहले दिन का तापमान जहां 35.5 डिग्री दर्ज किया गया था, वह बढ़कर 37.8 डिग्री पर पहुंच गया। लेकिन रात नौ बजे बाद शहर में 40-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में आंधी चली। कुछ ही देर में आसमान में बिजली चमकने और बादल गरजने लगे। शहर में हल्की बारिश शुरू हो गई। जो देर रात तक चलती रही। बारिश होने से मौसम भी सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी आंधी और बारिश होने की संभावना है।