आज सुबह भाजपा के जयपुर शहर युवा मोर्चा की ओर से कार्यकर्ताओं में आगामी विधान सभा चुनाव के लिहाज से जोश भरने के लिए मोदी मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में कार्यकर्ताओं में जोश पैदा करने के लिए प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना और प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी भी अपनी लग्जरी कारों से पहुंचे।
भाजपा नेताओं के लंबे भाषण के बाद जैसे ही मैराथन शुरू हुई प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना और प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी भी दौडने लगे लेकिन दोनों ही नेता चंद कदम दूर चल कर पस्त दिखे। दोनों को पस्त देख साथ चल रहे कार्यकर्ता भी रूक गए और दोनों की कारों को मैराथन दौड के साथ ही चलने के निर्देश दिए गए।
हांलाकि मैराथन में शामिल होने आए अन्य सभी नेताओं में सबसे ज्यादा चुस्त दुरुस्त भाजपा के संगठन महामंत्री चन्द्र शेखर दिखे। चन्द्र शेखर मैराथन में दौडे भी और उन्होंने पूरे जोश के साथ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी किया और उनके साथ रहे भी।