scriptआए थे कार्यकर्ताओ में जोश भरने, चंद कदम चल कर खुद ही पस्त हो गए ,,,आखिर प्रदेश भाजपा के ये नेता क्यों नहीं दौड सके मोदी मैराथन में | The workers who came here were foiled by a few steps, they lost their | Patrika News

आए थे कार्यकर्ताओ में जोश भरने, चंद कदम चल कर खुद ही पस्त हो गए ,,,आखिर प्रदेश भाजपा के ये नेता क्यों नहीं दौड सके मोदी मैराथन में

locationजयपुरPublished: Jun 03, 2018 12:45:04 pm

Submitted by:

PUNEET SHARMA

आए थे कार्यकर्ताओ में जोश भरने, चंद कदम चल कर खुद ही पस्त हो गए ,,,आखिर प्रदेश भाजपा के ये नेता क्यों नहीं दौड सके मोदी मैराथन में

bjp rajasthan

जयपुर।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 60 साल की उम्र के बाद जिस तरह से चुस्त दुरुस्त है। उतने चुस्त दुरुस्त उनकी पार्टी के अन्य नेता नहीं है और न ही वे मोदी की तरह सक्रिय है। आज जयपुर में प्रदेश भाजपा के 60 पार नेताओं की मोदी मैराथन में कुछ ऐसा ही नजारा देखने केा मिला और चंद कदम चलते ही प्रदेश भाजपा के नेता पस्त नजर आने लगे।

आज सुबह भाजपा के जयपुर शहर युवा मोर्चा की ओर से कार्यकर्ताओं में आगामी विधान सभा चुनाव के लिहाज से जोश भरने के लिए मोदी मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में कार्यकर्ताओं में जोश पैदा करने के लिए प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना और प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी भी अपनी लग्जरी कारों से पहुंचे।

भाजपा नेताओं के लंबे भाषण के बाद जैसे ही मैराथन शुरू हुई प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना और प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी भी दौडने लगे लेकिन दोनों ही नेता चंद कदम दूर चल कर पस्त दिखे। दोनों को पस्त देख साथ चल रहे कार्यकर्ता भी रूक गए और दोनों की कारों को मैराथन दौड के साथ ही चलने के निर्देश दिए गए।

हांलाकि मैराथन में शामिल होने आए अन्य सभी नेताओं में सबसे ज्यादा चुस्त दुरुस्त भाजपा के संगठन महामंत्री चन्द्र शेखर दिखे। चन्द्र शेखर मैराथन में दौडे भी और उन्होंने पूरे जोश के साथ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी किया और उनके साथ रहे भी।
मोदी मैराथन में भाग लेने पहुंचे जयपुर सांसद रामचरण बोहरा ने कार्यकर्ताआें को संबोधित करते हुए कहा कि हमे विधान सभा चुनाव की तैयािरयां तो करनी ही हैं साथ में लोकसभा चुनाव की तैयारियां भी करनी है। एेसे में कार्यकर्ताआें को अभी से दोनों चुनाव की तैयारियों में जुटना होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो