जयपुरPublished: May 25, 2023 05:02:10 pm
Sharad Sharma
राज्य सरकार ने प्रदेश के 5 संभागों में आर-केट केन्द्र खोलने का निर्णय किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 25.90 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है।
प्रदेश के अजमेर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर एवं उदयपुर संभागों में राजीव गांधी सेंटर ऑफ एडवांस्ड टेक्नोलोजी (आर-केट) केन्द्र खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 25.90 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है।