scriptशोरूम के सीसीटीवी में कैद हुई.. | Theft in sikar | Patrika News

शोरूम के सीसीटीवी में कैद हुई..

locationजयपुरPublished: Oct 16, 2019 07:51:41 pm

Submitted by:

manish chaturvedi

राजस्थान के सीकर जिले में चौकानें वाली वारदात सामने आई है। अक्सर पुरूष ठगी व चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। लेकिन अब महिलाएं भी शातिर वारदातों को अंजाम दे रहीं है। ऐसा हीं मामला सीकर जिले के नीमकाथाना में सामने आया है। जहां शातिर महिलाओं ने एक शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

Theft in sikar

Theft in sikar

सीकर जिले में चौकानें वाली वारदात सामने आई है। अक्सर पुरूष ठगी व चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। लेकिन अब महिलाएं भी शातिर वारदातों को अंजाम दे रहीं है। ऐसा हीं मामला सीकर जिले के नीमकाथाना में सामने आया है। जहां शातिर महिलाओं ने एक शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
पीड़िता सरिता शर्मा ने बताया कि नीमकाथाना के औद्योगिक क्षेत्र में उसका साड़ी का शोरूम है। यह जय गोविंद फैशन के नाम से साड़ी व फैंसी सामान का शोरूम है। मंगलवार दोपहर में 7—8 महिलाएं उनके शोरूम में आई। इनके महिलाओं के साथ एक बच्चा भी था। इनमें से तीन महिलाओं ने साड़ियां देखनी की बात सरिता से कहीं। जिस पर सरिता इनमें से तीन महिलाओं को साड़ी दिखाने लगी। इस दौरान अन्य महिलाएं शोरूम में घुमती रहीं। महिलाओं के जाने के बाद सरिता को मालूम चला की उसके शोरूम से महंगे लंहगे व साड़ियां चोरी हुई है। जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपए है।
शातिर महिलाओं ने पूरी वारदात को महज चार मिनट में अंजाम दिया। सीसीटीवी की जांच में सामने आया है कि मंगलवार दोपहर एक बजकर 31 मिनट पर महिलाएं शोरूम में आई। इसके बाद चार मिनट शोरूम में रहीं। महिलाएं एक बजकर 34 मिनट पर वापस शोरूम से चली गई।
शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम देकर शातिर महिलाएं फरार हो गई। जब पीड़िता सरिता शर्मा को शोरूम में चोरी की वारदात का मालूम चला तो आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। क्योंकि— शोरूम में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। वह भी, महिलाओं के द्वारा। वारदात के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने शोरूम में सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जिसके आधार पर आरोपी महिलाओं की पहचान के प्रयास किए जा रहें है। वारदात के बाद संदिग्धों पर नजर रखी जा रहीं है। वहीं, महिलाओं की पहचान के लिए सभी पुलिस थानों से संपर्क साधा जा रहा है। ताकी आरोपी महिलाओं को जल्द हिरासत में लिया जा सके। वहीं, पीड़िता सरिता शर्मा ने कोतवाली पुलिस थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके आधार पर पुलिस आरोपी महिलाओं की तलाश कर रहीं है।
बता दे..सीकर जिले में इससे पहले भी शातिर महिला व बच्चों की गैंग की कई वारदातें सामने आ चुकी है। शातिर बच्चों द्वारा शादियों में सामान चोरी करने की वारदातें सामने आई है। जिनमें उनके साथ महिलाएं रहीं है। वहीं, महिलाओं द्वारा भी पूर्व में ऐसी कई वारदातें सामने आई है। जिसमें महिलाएं चोरी व अन्य वारदातों को अंजाम दे रहीं है। हालांकि— अधिकांश वारदातों का पुलिस पर्दाफाश नहीं कर सकी है। कई मामलों में पुलिस को सफलता हाथ लगी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो