scriptफिर बदला मौसम का मिजाज | Then the weather changed | Patrika News

फिर बदला मौसम का मिजाज

locationजयपुरPublished: Feb 18, 2021 11:10:39 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

तापमान में आई गिरावट

फिर बदला मौसम का मिजाज
तापमान में आई गिरावट
प्रदेश के विभिन्न भागों में मौसम का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। गुरुवार को माउंट आबू में जहां सर्दी का असर दिखाई दिया। वहीं प्रदेश में सबसे गर्म रहा। प्रदेश के एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में फिर से सर्दी का असर बढ़ गया है। इसकी वजह है उत्तर भारत में बर्फबारी के बाद वहां से आ रही सर्द हवाएं। माउंट आबू का तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान फलौदी में 35.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर,चूरू, भीलवाड़ा सहित कई जिलों मे तापमान 30.0 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।
प्रदेश के विभिन्न शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 28.8 13.3
जयपुर 29.0 14.2
कोटा 28.4 13.1
डबोक 29.0 9.5
बाड़मेर 34.0 16.5
जैसलमेर 32.5 14.9
जोधपुर 31.4 13.8
बीकानेर 31.5 15.0
चूरू 31.1 8.7
श्रीगंगानगर 26.8 10.0
भीलवाड़ा 30.6 8.0
वनस्थली 29.2 11.8
अलवर 27.6 13.0
पिलानी 28.5 10.3
सीकर29.5. 11.5
चित्तौडगढ़़ 32.1 9.4
फलौदी 35.2 15.0
भरतपुर 29.9 14.7
धौलपुर 28.3 11.3
सवाई माधोपुर 29.4 13.8
करौली 30.4 12.6
प्रवीण यादव ने किया पदभार ग्रहण

जयपुर।

जयपुर ग्रेटर नगर निगम में चैयरमेन- होर्डिंग्स एवं नीलामी समिति चेयरमैन प्रवीण यादव ने पदभार ग्रहण किया है। इस अवसर पर जयपुर सांसद राम चरण बोहरा, उप-महापौर पुनीत कर्णावट, पूर्व विधायक साहिबा प्रमिला, कृष्ण मोहन शर्मा, तेज सिंह, राखी राठौड़ सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो