तेल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी का दौर शुरू हो सकता हैं। विदेशी बाजारों में तेजी और भारत से बढ़ती मांग के साथ कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी लौटने लगी है।
Petrol Diesel Price Today : तेल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी का दौर शुरू हो सकता हैं। विदेशी बाजारों में तेजी और भारत से बढ़ती मांग के साथ कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी लौटने लगी है। हालांकि गुरुवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। उनमें कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। देश में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव पिछले साल मई में हुआ था। उस समय केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए की एक्साइज ड्यूटी कम की थी। दूसरी तरफ, घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी जारी कर दिए हैं। आज जनता को राहत देते हुए गैस सिलेंडर के भाव में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार घरेलू गैस सिलेंडर के भाव में वृद्धि 6 जुलाई 2022 को हुई थी। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं।
पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थी, वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।