पास की गली में नऐ मकान में गया था परिवार, दो कुत्ते थे घर में
पुलिस ने बताया कि गायत्री ग्रीन सिटी कानोता में रहने वाली चांदनी देवी अपने पति राजू राम और परिवार के साथ अपने नए घर में गई हुई थी। चांदनी देवी ने पुलिस को बताया कि वे गली नंबर चार में रहते हैं और गली नंबर तीन में भी नया मकान बनाया है। वहीं पर परिवार समेत गए थे ताकि दोनो घरों की संभाल हो सके। पुराने घर में दो गार्ड डाॅग खुले छोड़ दिए गए थे ताकि चोर घर में नहीं घुसे। लेकिन उसके बाद भी चोर घर में घुस गए और दोनो डाॅग्स से दोस्ती कर उनको खिला पिलाकर छत पर छोड़ दिया और छत का दरवाजा लगा दिया। उसके बाद पूरे घर को साफ कर दिया। अगली सुबह जब डाॅग्स को घुमाने के लिए गई तो पता चला कि दोनो कुत्ते छत पर सो रहे हैं।

जो सामान नहीं ले जा सके, तोड़-फोड़ कर दी
पुलिस ने बताया कि चांदनी देवी के घर से चोरों ने सोने के दो कंगन, सोने का रानी हार, सोने का मंगलसूत्र, सोने की पांच अंगूठियां, सोने की दो चेन और लाॅकेट, सोने की तीन जेंट्स अंगूठियां, करीब तीस से तीस ग्राम सोने का सिक्का और चांदी के कई किलो जेवर चोरी कर लिए। साथ ही करीब साठ से सत्तर हजार रुपए कैश भी चोर ले गए। चांदनी देवी ने पुलिस को बताया कि 42 इंच की एलईडी भी चोरों ने उतार ली। जो सामान नहीं खुला या नहीं ले जा सके गुस्से में आकर वह तोड़ फोड़ दिया। चोर करीब ग्यारह लाख रुपए के जेवर कैश एवं अन्य सामान चोरी कर ले गए।

पुलिस का खोजी कुत्ता भी चकमा खा गयाए चैराहे तक आया और जीप में बैठ गया
चोरी की इस वारदात में पालतू कुत्तों को तो चकमा मिला ही। लेकिन बड़ी वारदात के चलते पुलिस भी अपने खोजी श्वान दल को साथ लाई। खोजी कुत्ते ने पहले तो पूरे मकान में चक्कर लगाया और उसके बाद काॅलोनी में घुमा और फिर बाहर मुख्य सड़क पर चैराहे तक आकर वह भी चूक गया। चैराहे पर कुछ चक्कर लगाने के बाद वह वापस पुलिस जीप में आकर बैठ गया। चोरों का पता लगाने में वह भी सफल नहीं हो सका।