scriptएक बार ही होंगे प्री-बोर्ड! | There will be pre-board only once | Patrika News

एक बार ही होंगे प्री-बोर्ड!

locationजयपुरPublished: Nov 18, 2019 06:02:42 pm

Submitted by:

Nishi Jain

 
-पंद्रह दिन पहले प्रैक्टिकल्स और जेईई-मेन के शेड्यूल के चलते शहर के ज्यादातर स्कूलों में दो की बजाय एक ही प्री-बोर्ड
-12वीं के स्टूडेंट्स को थ्योरी, प्रैक्टिकल और इंटरनल असेस्मेंट तीनों में अलग-अलग लाने होंगे 33 परसेंट

एक बार ही होंगे प्री-बोर्ड!

एक बार ही होंगे प्री-बोर्ड!

जयपुर. शहर के सीबीएसई स्कूल्स में नवंबर लास्ट वीक से प्री-बोर्ड एग्जाम शुरू होने जा रहे हैं। वहीं कुछ स्कूल्स अगले महीने के फस्र्ट वीक से प्री-बोड्र्स लेंगे। इस बार प्रैक्टिकल एग्जाम जल्दी होने से कई स्कूलों में एक बार ही प्री-बोड्र्स एग्जाम होंगे। आमतौर पर स्टूडेंटï्स की बोर्ड एग्जाम की तैयारियों को और अच्छा करने के लिए स्कूल्स दिसंबर में प्री-बोर्ड के बाद जनवरी में फिर से प्री-बोर्ड आयोजित कराते हैं। पिछले बार प्रैक्टिकल एग्जाम 15जनवरी से शुरू हुए थे, लेकिन इस साल एक जनवरी से प्रैक्टिकल एग्जाम शुरू होने के कारण शहर के ज्यादातर स्कूल्स में एक ही प्री-बोर्ड एग्जाम्स होंगे।
सेंपल पेपर्स पर होंगे बेस्ड
एजुकेशन एक्सपर्ट डॉ. संजय पाराशर के अनुसार प्रैक्टिकल एग्जाम्स और 6 से 11 जनवरी तक होने वाले जेईई-मेन एग्जाम के चलते कई स्कूल्स इस बार एक ही प्री-बोर्ड प्लान कर रहे हैं। भारतीय विद्याभवन विद्याश्रम की प्रिंसिपल प्रतिमा शर्मा का कहना है कि हमारे यहां 29 नवंबर से प्री-बोर्ड शुरू हो रहे हैं। हां इस बार प्रैक्टिकल्स थोड़ा जल्दी है। बोर्ड की ओर से जारी सैंपल पेपर्स के आधार पर ही प्री-बोर्ड एग्जाम लेंगे।

पासिंग माक्र्स पैटर्न में बदलाव

वहीं बोर्ड ने पासिंग माक्र्स पैटर्न में भी बदलाव किया है। दसवीं क्लास के स्टूडेंट्स को पास होने के लिए प्रैक्टिकल और थ्योरिटिकल एग्जाम दोनों में मिलाकर 33परसेंट माक्र्स लाने होंगे। वहीं १२वीं क्लास के स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल और थ्योरिटिकल के साथ इंटरनल असेस्मेंट में अलग-अलग ३३ परसेंट माक्र्स लाने होंगे। इस बार 10वीं में मैथ्स के बेसिक साइंस और स्टैंडर्ड साइंस दो पेपर होंगे।

मैथ्स, इंग्लिश और पॉलिटिकल साइंस में इंटरनल असेस्मेंट

इस साल बोर्ड ने पहली बार १२वीं क्लास के लिए मैथ्स, पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश सब्जेक्ट में इंटरनल असेस्मेंट शुरू किया है। तीनों सब्जेक्ट में 20-20 माक्र्स के इंटरनल असेस्मेंट होंगे। हाल ही में बोर्ड ने एक सर्कुलर जारी करते हुए स्कूलों को बताया है कि मैथ्स और इंग्लिश में तो 20-20 माक्र्स का इंटरनल असेस्मेंट होगा। वहीं पॉलिटिकल साइंस में प्रोजेक्ट बेस्ड एक्सटर्नल टीचर आएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो