scriptये हैं दबंग “लेडी पुलिस” | These overbearing "Lady Cop" | Patrika News

ये हैं दबंग “लेडी पुलिस”

locationजयपुरPublished: Sep 06, 2015 11:36:00 pm

राजधानी में महिलाओं से छेड़छाड़ व
लूट की वारदात बढ़ रही हैं, लेकिन कई ऎसी महिला पुलिसकर्मी भी हैं, जिनकी चौकस
निगाह में बहन-बेटियां खुद को महफूज मान सकती हैं

jaipur news

jaipur news

जयपुर। राजधानी में महिलाओं से छेड़छाड़ व लूट की वारदात बढ़ रही हैं, लेकिन कई ऎसी महिला पुलिसकर्मी भी हैं, जिनकी चौकस निगाह में बहन-बेटियां खुद को महफूज मान सकती हैं। कोई “दबंग लेडी पुलिस” के नाम से जानी जाती है तो किसी को लोग “दीदी” कहते हैं।

ग्रुप बनाएं महिलाएं
महिला पुलिसकर्मियों का कहना है कि मनचलों के खिलाफ कॉलोनी व मोहल्लों की महिलाएं एक ग्रुप बनाएं। किसी भी महिला को कोई शिकायत होने पर सभी एकजुट होकर पीडिता की मदद के लिए आगे आएं।

यह भी होना चाहिए
थाना स्तर पर सीएलजी सदस्यों की तरह ही महिला पुलिसकर्मी क्षेत्र की महिलाओं का ग्रुप बनाएं। कॉलोनियों में विकास समिति की तर्ज पर महिलाओं की समिति बनाई जाए

मुसीबत में यहां करें फोन

हेल्प लाइन नम्बर – 1091 व 1090
जयपुर पुलिस कन्ट्रोल रूम व्हाट्सएप नम्बर – 8764868100 व 8764868200

सालभर में बनाई पहचान
सब इंस्पेक्टर गुंजन सोनी सालभर पहले जवाहर सर्किल थाने में नियुक्त हुई हैं। क्षेत्र के लोग थाने में वष्ाोü से तैनात पुलिसकर्मियों को नहीं जानते, लेकिन सालभर में “दबंग लेडी पुलिस” के नाम से गुंजन की पहचान बन गई। चाय की थड़ी हो या पान की दुकान, कई दुकानदार दूर से ही गुंजन को आते देख वहां बैठे रहने वालों को रवाना कर देते हैं।

महिलाओं के बीच दिखे तो…
वष्ाü 1996 में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुई संतोष्ा (गोले में) जौहरी बाजार व त्रिपोलिया बाजार सहित आस-पास के दुकानदारों में “दीदी” नाम से प्रसिद्ध हैं। संतोष्ा परकोटा में भीड़भाड़ वाली जगह में अधिक निगरानी रखती हैं। महिलाओं की भीड़ में घुसने वाले पुरूष्ा, उनकी नजरों से नहीं बच सकते। महिलाओं की भीड़ घुसने का स्पष्ट कारण नहीं बताने पर संतोष्ा कुछ सख्ती करने के बाद उन्हें खुली जगह से जाने की नसीहत देकर छोड़ देती हैं। संतोष्ा की कार्यश्ौली वहां मौजूद महिलाओं का हौसला बढ़ाने वाली होती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो