scriptकोबरा से भी खतरनाक जीव को आसानी से मुंह में दबा लेता है ये शख्स, इस शौक की वजह जानकार हो जाएंगे हैरान | this Karauli man hold dangerous toxic organisms goyara to his mouth | Patrika News

कोबरा से भी खतरनाक जीव को आसानी से मुंह में दबा लेता है ये शख्स, इस शौक की वजह जानकार हो जाएंगे हैरान

locationजयपुरPublished: Sep 20, 2017 08:06:17 pm

गुमान सिंह जाट एक हजार से अधिक गोयरे को पकड़ चुके हैं, जिसे सांप से भी अधिक खतरनाक और जहरीला जीव माना जाता है।

man hold dangerous goyara
जहरीले जीवों का नाम सुनते ही अक्सर लोगों के पसीने छूट जाते हैं, लेकिन प्रकृति में जन्मे इस जहरीले जीवों को भी अपने वश में करने वाले गुमान सिंह जाट को इनसे जरा भी डर नहीं लगता है। सांप की तरह दिखने वाले खतरनाक जीव गोयरा के बारे में लगभग गांव-देहात का हर शख्स वाफिक है, जिसे लोग काफी खतरनाक मानते हैं और उससे दूर ही रहना पसंद करते हैं। तो वहीं राजस्थान के करौली निवासी गुमान सिंह को जहरीले जीव पकड़ा एक खेल की तरह है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन ये सच है कि इस तरह के जहरीले जीवों को अपने वश में कर इन्होंने इतनी ख्याति बटोर ली है कि इनकी चर्चा अब पूरे प्रदेश में हो रही है।
गुमान सिंह जाट को गोयरा पकड़ने में महारत हासिल है। जबकि ऐसा माना जाता है कि गोयरे इतने खतरनाक जीव है कि उनके काटने के कुछ ही देर में किसी भी इंसान की मौत हो जाती है। बावजूद इसके ये बिना डरे गोयरे को पकड़ते ही नहीं बल्कि उसे अपने मुंह में भी दबा लेते हैं। इतना ही नहीं गुमान सिंह गोयरे की जीभ पकड़र उसे बाहर भी निकाल लेते हैं। तो वहीं उनके इस कारनामे से देखने वाले लोग हैरान रह जाते हैं।
गुमान सिंह जाट के मुताबिक, कई बार लोगों के घरों में गोयरा घुस जाते हैं, तब इसकी सूचना मिलने के बाद वो तुरंत वहां जाकर उसे पकड़ते हैं। साथ ही इसके पीछे उनका एक और मकसद है कि लोगों का डर गोयरे को लेकर दूर किया जाए। फिर पकड़े हुए गोयरे को वह दूर जंगल में ले जाकर छोड़ आते हैं। गुमान सिंह ने बताया कि गोयरा मुख्य रूप से एक जगह स्थापित हो जाते हैं तो वे आसानी से अपनी जगह नहीं छोड़ते, इसलिए उन्हें दूर जंगल में छोड़ने जाते हैं। इतना ही गांव में किसी को कोई खतरनाक जीव काट ले तो लोग उसे गुमान सिंह के पास जहर उतरवाने के लिए ले आते हैं। सबसे खास बात कि गुमान सिंह जाट इस काम के बदले लोगों से एक रुपया तक नहीं लेते हैं।
जानकारी के मुताबिक, अभी तक गुमान सिंह जाट एक हजार से अधिक गोयरे को पकड़ चुके हैं, जिसे सांप से भी अधिक खतरनाक और जहरीला जीव माना जाता है। तो वहीं गुमान सिंह जाट पिछले 7 सालों से इस जहरीले जीव को पकड़ने का काम करते आ रहे हैं। जबकि गुमान सिंह का मानना है कि उन्हें एक बाबा का आशीर्वाद मिला है, जिस कारण खतरनाक जीवों के विष का उनपर कोई असर नहीं होता है। और ना ही ये जीव उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। गुमान सिंह के इस काम को देखते हुए उपखण्ड स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में उपजिला कलेक्टर रामचन्द्र मीना ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित भी कर चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो