scriptThis rare coincidence is being made on Karva Chauth | करवा चौथ पर बन रहा ये दुर्लभ संयोग, ये उपाय करने पर दाम्पत्य जीवन में आएगी मधुरता | Patrika News

करवा चौथ पर बन रहा ये दुर्लभ संयोग, ये उपाय करने पर दाम्पत्य जीवन में आएगी मधुरता

locationजयपुरPublished: Oct 12, 2022 01:36:40 pm

Submitted by:

Devendra Singh

Karwa Chauth : इस दिन कन्या राशि में त्रिग्रही योग रहेगा। सूर्य, बुध व शुक्र तीनों ग्रह कन्या राशि में विराजमान है, ये तीनों ग्रह कामकाजी महिलाओं के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आएंगे।

  करवा चौथ से पहले करवे खरीदते।
करवा चौथ पर बन रहा ये दुर्लभ संयोग, ये उपाय करने पर दाम्पत्य जीवन में आएगी मधुरता
जयपुर. हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी गुरुवार को करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पति की दीर्घायु और सुख-सौभाग्य की कामना के लिए महिलाएं विभिन्न योग-संयोगों में करवा चौथ का व्रत रखेंगी। सुहागिन महिलाओं खासकर नव विवाहिताओं में करवा चौथ को लेकर भारी उत्साह नजर आ रहा है। बुधवार को व्रत और चौथ माता की पूजा से जुड़ी सामग्री खरीदारी के कारण बाजार में रौनक दिखाई दी। इससे पहले महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन सामग्री खरीदने के साथ, चीनी के करवे मिट्टी के डिजायनर करवों से लेकर स्टाइलिश साडिय़ों की खरीदी की है। जीवन संगिनी के लिए पतियों ने मोबाइल, साड़ी, आभूषण सहित अन्य तोहफे खरीदे हैं। महिलाएं ब्यूटी पार्लर में जाकर रूप को संवारने के साथ हाथों पर मेहंदी रचाएंगी। गुरुवार को महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। दिनभर निर्जला व्रत रखकर रात्रि को चंद्रमा को अघ्र्य देकर व्रत का पारण करेंगी। महिलाएं सोलह शृंगार कर दिन में करवा चौथ व्रत की कथा सुनेगी।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.