scriptजिन्होंने कभी गांधी को नहीं माना वो आज उपवास का ढोंग कर रहे है | Those who never considered Gandhi, they are pretending to fast today | Patrika News

जिन्होंने कभी गांधी को नहीं माना वो आज उपवास का ढोंग कर रहे है

locationजयपुरPublished: Apr 12, 2018 11:57:08 am

Submitted by:

PUNEET SHARMA

जिन्होंने कभी गांधी को नहीं माना वो आज उपवास का ढोंग कर रहे है

rajashthan univarsity

rajashthan univarsity

जिन्होंने कभी गांधी को नहीं माना वो आज उपवास का ढोंग कर रहे है
केन्द्र और राज्य पर जम कर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
कहा—हिन्डोन में उपद्रव के बाद मुख्यमंत्री इस्तीफा दें
जयपुर।
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अशोक गहलोत ने आज अपने निवास पर केन्द्र और राज्य सरकार पर जम कर निशाना साधा। गहलोत के केन्द्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने कभी गांधी को नहीं माना वो आज उपवास की बात कर रहे है। जबकि उपवास का मतलब ही न भाजपा को पता है और न संघ को।
वहीं गहलोत ने एसटी एसटी आंदोलन के दौरान हिन्डौन में हुए उपद्रव को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया पर जम कर निशाना साधा। गहलेात ने कहा कि हिन्डौन में कांग्रेस के पूर्व मंत्री का घर फूंक दिया, भाजपा की विधायक का घर फूंक दिया और यह सब कलक्टर और एसपी की मौजूदगी में हुआ। इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ भी नहीं हो सकता। गहलोत ने कहा कि अब मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे केा अपनी अंतरात्मा की आवाज सुन कर मुख्यमंत्री पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
गहलोत ने गृह मंत्री कटारिया की भूमिका पर भी सवाल खडे गए। गहलोत ने कहा कि आठ अप्रेल को जो हुआ वह दस अप्रेल केा क्यों नहीं हुआ। क्यों कटारिया ने गृह मंत्री होने के नाते कानून व्यवस्था को चाक चौबंद नहीं किया। गहलोत ने कहा कि गृह मंत्री सिर्फ भावुक ही रहते हैं और उनके हाथ कुछ नहीं है।
वहीं गहलोत ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार धर्म और जाति के नाम पर देश के लोगों को लडाने का काम कर रही है। हिंदुत्व का नारा देकर भाजपा सरकार में आई लेकिन अब भाजपा का चेहरा सबके सामने है। गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर आरोप लगाया कि दोनो ही झूट बोल कर सत्ता में आए। लेकिन अब लोगों को समझ में आ गया है। गहलोत ने कहा कि भाजपा और संघ ढोंगी है और संघ को अब भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए।
गहलोत से जब पूछा गया कि कांग्रेस के नेताओं ने उपवास की शुरूआत की लेकिन दिल्ली में कांग्रेसी नेता ही सोश्यल मीडिया पर छोले भटूरे खाते दिखे तो गहलोत ने कहा कि ये किसने कहा कि पूरे देश में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उपवास है। बडे नेता उपवास पर रहते हैं और उन्य नेता उनकी हौसला अफजाई के लिए उपवास स्थल पर पहुंचते है।

ट्रेंडिंग वीडियो